---विज्ञापन---

खेल

IPL 2026: ‘अब भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है KKR…’ शेन वॉटसन के दावे ने बढ़ाई सभी टीमों की टेंशन

IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक सिर्फ 4 मैच जीते हैं और फिलहाल पॉइंट्स टेबल में 9 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है. प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए टीम को अपने बचे हुए सभी मुकाबले जीतने होंगे. इसी बीच KKR के असिस्टेंट कोच शेन वॉटसन ने बड़ा दावा किया है.

Author
Edited By : Sanjeet Updated: May 13, 2026 12:18
Shane Watson on KKR
Shane Watson on KKR

Shane Watson on KKR Qualification Chances for IPL 2026 Playoffs: तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए आईपीएल 2026 सीजन अब तक कुछ खास नहीं रहा है. लगातार 5 हार के साथ सीजन की शुरआत करने वाली केकेआर टीम ने अब तक खेले 10 मैचों में से सिर्फ 4 में जीत हासिल कर पाई. हालांकि, KKR के असिस्टेंट कोच शेन वॉटसन को अब भी भरोसा है कि उनकी टीम IPL 2026 के प्लेऑफ में जगह बना सकती है. वॉटसन ने KKR को लेकर बड़ा दावा किया है, जिससे अन्य टीमों की टेंशन बढ़ गई है.

KKR को लेकर शेन वॉटसन का बड़ा दावा

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मुकाबले से पहले KKR के असिस्टेंट कोच शेन वॉटसन ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि, “हमने अब तक भविष्य की संभावनाओं पर ज्यादा चर्चा नहीं की है. पिछले कुछ मैचों में खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है और टीम अब एक इकाई के रूप में अच्छा खेल रही है.” ऐसे में उन्हें भरोसा है कि केकेआर वापसी कर सकती है.

---विज्ञापन---

वॉटसन ने कहा, “हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है. आईपीएल के इतिहास में कई टीमें खराब शुरुआत के बाद भी फाइनल तक पहुंची हैं. हमें पता है कि यह संभव है.” बता दें कि, केकेआर ने लगातार पिछले 4 मैचों में जीत हासिल कर शानदार वापसी की है.

तालमेल बैठाने में थोड़ा समय लगा – वॉटसन

इसके साथ ही वॉटसन ने शुरुआती मुकाबलों में मिली हार को लेकर कहा कि नीलामी के बाद टीम में हुए बदलावों के कारण खिलाड़ियों को एक-दूसरे के साथ तालमेल बैठाने में थोड़ा समय लगा. अब बल्लेबाजी क्रम स्थिर नजर आ रहा है और टीम को यह समझ आने लगा है कि उसके लिए क्या सबसे बेहतर है.

---विज्ञापन---

इसके अलावा, वॉटसन ने यह भी बताया कि, “स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का अगले मैच में खेलना मुश्किल लग रहा है. पिछले मुकाबले में उनके बाएं पैर में चोट लगी थी, जिसके कारण उनकी फिटनेस पर अभी संशय बना हुआ है.”

ये भी पढ़ें- IPL इतिहास में SRH को मिली सबसे ‘शर्मनाक’ हार! गुजरात ने पहली बार किया ऐसा, मैच में बने 7 बड़े रिकॉर्ड

IPL 2026 में KKR का प्रदर्शन

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 10 में से 4 मैच जीतकर फिलहाल पॉइंट्स टेबल में 9 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है. प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए टीम को अपने बचे हुए सभी मुकाबले जीतने होंगे, साथ ही दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा. अगर केकेआर अपने बाकी सभी मैच जीत लेती है, तो उसके 17 अंक हो जाएंगे. ऐसे में टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है, जिससे अन्य टीमों का खेल बिगड़ सकता है.

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया के सिलेक्शन को लेकर गंभीर-अगरकर का ‘मास्टरप्लान’, अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट खेलेंगे Jasprit Bumrah?

First published on: May 13, 2026 12:12 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.