IPL 2026 RCB vs CSK, Bhuvneshwar Kumar Record: आईपीएल 2026 में सुपर संडे (5 अप्रैल) पर डबल हेडर मुकाबला खेला जाएगा. दिन के दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे शुरू होगा. वहीं, इस मैच में RCB के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास इतिहास रचने का मौका है. भुवी इस मैच में सिर्फ एक विकेट लेते ही IPL एक महारिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे.
एक विकेट लेते ही भुवनेश्वर कुमार रच देंगे इतिहास!
भारत के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में अब तक खेले 191 मैचों में 27.35 की औसत और 7.69 की इकॉनमी से 199 विकेट हासिल किए हैं. अब अगर भुवी CSK के खिलाफ मैच में एक विकेट ले लेते हैं तो वह आईपीएल में 200 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे. खास बात यह है कि भुवी IPL इतिहास में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन जाएंगे.
अभी तक ये कारनामा सिर्फ स्पिनर युजवेंद्र चहल ने किया है, जिनके नाम 174 पारियों में 224 विकेट दर्ज हैं. लेकिन कोई तेज गेंदबाज फिलहाल आईपीएल में 200 विकेट के आंकड़े तक नहीं पहुंचा है. ऐसे में भुवी ये महारिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. बता दें कि, भुवनेश्वर ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ सीजन के पहले मैच में 1 विकेट लिया था.
IPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
- युजवेद्र चहल – 224 विकेट
- भुवनेश्वर कुमार – 199 विकेट
- सुनील नरेन – 193 विकेट
- पीयूष चावला – 192 विकेट
- रविचंद्रन अश्विन – 187 विकेट
- जसप्रीत बुमराह – 183 विकेट
ये भी पढ़ें- IPL 2026: हार के बावजूद गुजरात टाइटंस के लिए आई खुशखबरी, कप्तान गिल की चोट पर मिला बहुत बड़ा अपडेट
तीन टीमों के लिए खेल चुके हैं भुवी
भुवनेश्वर कुमार ने अपने IPL करियर की शुरुआत 2011 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के साथ की थी. पुणे के लिए 3 सीजन खेलने के बाद भुवी 2014 से 2024 सीजन तक सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े रहे. वहीं, अब पिछले दो सीजन से RCB टीम का हिस्सा हैं. बता दें कि, भुवनेश्वर टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे भारतीय गेंदबाज हैं. उन्होंने 316 पारियों में 336 विकेट चटकाए हैं.
पहली जीत दर्ज करने उतरेगी CSK
डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत शानदार अंदाज में की और अपने पहले मैच SRH के खिलाफ 6 विकेट से शानदार जीत हासिल की. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही है. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई टीम अब तक दोनों मैच हार चुकी है. सीएसके को पहले मैच में RR और दूसरे मैच में PBKS से हार मिली. अब CSK इस मैच को जीतकर वापसी करना चाहेगी, जबकि RCB अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी.
ये भी पढ़ें- RCB vs CSK: IPL 2026 की सबसे बड़ी ‘जंग’ आज! धोनी करेंगे वापसी? देखें पूरा स्क्वाड, पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
22 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
29 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines