हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: प्लेऑफ से बस एक कदम दूर RCB और GT, बाकी दो स्थानों के लिए इन 4 टीमों के बीच लड़ाई, जानें पूरा समीकरण

IPL 2026 Playoffs: आईपीएल 2026 के 57वें मुकाबले के बाद प्लेऑफ की तस्वीर अब लगभग साफ हो गई है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में पहुंचने से बस एक कदम दूर है, जबकि बाकी दो स्थानों के लिए 4 टीमों के बीच लड़ाई जारी है.

विज्ञापन
IPL 2026 All Teams

IPL 2026 Playoffs Qualification Scenarios: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन में अब तक 57 लीग मैच खेले जा चुके हैं और प्लेऑफ की रेस रोमांचक हो गई है. आईपीएल 2026 में अब सिर्फ 13 लीग मुकाबले बाकी हैं और सबकी नजरें इस बात की टिकी हैं कौन सी 4 टीमें प्लेऑफ में पहुंचेगी. फिलहाल डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) सबसे मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही हैं और प्लेऑफ से बस एक कदम दूर है.

वहीं, पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की उम्मीदें बेहद कम हैं. ऐसे में अब प्लेऑफ की असली लड़ाई 6 टीमों के बीच है. तो चलिए जानते हैं IPL 2026 प्लेऑफ का पूरा समीकरण.

RCB और GT प्लेऑफ से बस एक कदम दूर

आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में इस समय रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले नंबर पर और गुजरात टाइटंस दूसरे नंबर पर काबिज हैं. दोनों टीमों के खाते में फिलहाल 16-16 अंक हैं और उनके दो-दो मैच भी बाकी हैं. आरसीबी के सामने अब पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की चुनौती है. अगर टीम अपने दोनों मैच जीत लेती है तो उसके 20 अंक हो जाएंगे और टॉप-2 में उसकी जगह पक्की हो जाएगी. यहां तक कि एक जीत भी आरसीबी प्लेऑफ का टिकट दिलाने के लिए काफी हो सकती है.

विज्ञापन

दूसरी ओर, गुजरात का समीकरण भी लगभग ऐसा ही है. टीम को अपने आखिरी दो मुकाबले कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलने हैं. अगर GT दोनों मैच जीत जाती है तो वह टॉप-2 में बनी रहेगी, जबकि एक जीत भी उसे 18 अंकों तक पहुंचाकर प्लेऑफ के बेहद करीब ले जाएगी. यानी RCB और GT दोनों प्लेऑफ से बस एक जीत दूर हैं.

बाकी दो स्थानों के लिए 4 टीमों में जंग

टॉप-4 में बाकी दो स्थानों के लिए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), पंजाब किंग्स (PBKS), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच असली लड़ाई चल रही है. हैदराबाद को अपने बाकी दो मैच CSK और RCB के खिलाफ खेलने हैं. उसके पास फिलहाल 14 अंक हैं और 18 तक पहुंचने के लिए दोनों मैच जीतना जरूरी है. एक हार की स्थिति में उसे नेट रनरेट और अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा.

विज्ञापन

वहीं, चेन्नई और राजस्थान के 3-3 लीग मैच बाकी हैं. दोनों टीमों को 18 अंक तक पहुंचने के लिए अपने सभी मुकाबले जीतने होंगे. एक भी हार उन्हें टॉप-2 की रेस से बाहर कर सकती है. अगर कोई टीम 16 अंकों पर रुकती है तो फिर नेट रनरेट निर्णायक भूमिका निभाएगा. बाकी तीन मैचों में CSK की टीम LSG, SRH और GT से भिड़ेगी, जबकि RR के सामने DC, LSG और MI की चुनौती होगी.

ये भी पढ़ें- Virat Kohli के शतक से RCB के नाम दर्ज हुआ महारिकॉर्ड, T20 क्रिकेट के इतिहास में ऐसा करने वाली सिर्फ दूसरी टीम

पंजाब किंग्स के पास सबसे बड़ा मौका

पिछली सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स की स्थिति बाकी टीमों से थोड़ी अलग है. बारिश की वजह एक मैच रद्द होने के कारण पंजाब को एक अतिरिक्त अंक मिला हुआ है और कुल 13 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है. टीम के तीन मैच बाकी हैं और अगर वह सभी जीत लेती है तो 19 अंकों के साथ टॉप-2 में भी जगह बना सकती है.

विज्ञापन

हालांकि, एक भी हार पंजाब को तीसरे या चौथे स्थान पर रोक सकती है, या फिर प्लेऑफ की रेस से बाहर भी कर सकती है. ऐसे में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में पंजाब की टीम हर हाल में जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. इसके बाद टीम RCB और LSG का सामना करेगी.

ये भी पढ़ें- क्रिकेट जगत में फिर कटी पाकिस्तान की ‘नाक’, 9 साल के बच्चे की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुआ स्टार बल्लेबाज, वीडियो वायरल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola