IPL 2026 Mock Auction Most Expensive Player: आईपीएल मिनी ऑक्शन से एक दिन पहले मॉक ऑक्शन हुआ, जो स्टार स्पोर्ट्स पर किया गया. इस नीलामी में कई खिलाड़ियों पर बोली लगी, जो मिनी ऑक्शन में महंगे बिक सकते हैं. जाहिर सी बात है कि इस पर सभी फ्रेंचाइजी की भी नजर होगी, जो बेहतरीन खिलाड़ियों को अपनी तरफ लाना चाहते हैं.
1. कैमरन ग्रीन – 30.50 करोड़ रुपये (KKR)
कैमरन ग्रीन ऑस्ट्रेलिया के उभरते हुए ऑलराउंडर हैं. ग्रीन दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं. अपनी लंबाई और उछाल की वजह से वो बॉलिंग में एक्सट्रा बाउंस हासिल करते हैं, वहीं बल्लेबाजी में अग्रेसिव और भरोसेमंद स्टाइल के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया को रिप्रेजेंट किया है. आईपीएल में भी वह मुंबई इंडियंस और आरसीबी जैसी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं. उनकी तुलना अक्सर जैक कैलिस जैसे महान ऑलराउंडरों से की जाती है. इस मॉक ऑक्शन में वो 30.50 करोड़ रुपये में केकेआर टीम में बिके. उम्मीद है कि मिनी ऑक्शन में भी उनकी सबसे ऊंची बोली लगाई जाएगी.
2. लियाम लिविंगस्टोन – 19 करोड़ रुपये (LSG)
लियाम लिविंगस्टोन इंग्लैंड के पावरफुल ऑलराउंडर हैं. वो दाएं हाथ के अग्रेसिव बैटर और ऑफ स्पिन के साथ लेग स्पिन दोनों तरह की गेंदबाजी कर सकते हैं. वो खास तौर पर लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में अपनी लंबी-लंबी छक्कों वाली बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं. टी20 क्रिकेट में उनका स्ट्राइक रेट बेहद शानदार रहा है. उन्होंने इंग्लैंड के लिए वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. आईपीएल में वो राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स जैसी टीमों का अहम हिस्सा रह चुके हैं. उनकी ऑलराउंड एबिलिटी टीम को बैलेंस देती है. मॉक ऑक्शन में 19 करोड़ रुपये में लखनऊ टीम में बिके, उम्मीद है कि मेन नीलामी में भी उन पर रुपयों की बरसात होगी.
3. मथीशा पथिराना – 13 करोड़ रुपये (KKR)
मथीशा पथिराना श्रीलंका के यंग पेसर हैं, जिन्हें उनकी अनोखी स्लिंग-आर्म बॉलिंग एक्शन के लिए जाना जाता है. उनकी तुलना पूर्व दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा से की जाती है. वो डेथ ओवर्स में यॉर्कर डालने में माहिर हैं और टी20 क्रिकेट में खास असर छोड़ते हैं. उन्होंने श्रीलंका के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाई है. यही वजह है कि मॉक ऑक्शन में उन्हें केकेआर ने 13 करोड़ रुपये में खरीदा है.
4. रवि बिश्नोई – 11.50 करोड़ रुपये (RR)
रवि बिश्नोई भारत के यंग लेग स्पिन गेंदबाज हैं, वो अपनी फास्ट लेग स्पिन और सटीक लाइन-लेंथ के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने आईपीएल में पंजाब किंग्स और बाद में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वो भारत के लिए कई बार खेल चुके हैं और मिडिल ओवर्स में विकेट लेने की ताकत रखते हैं. उनकी गेंदबाजी में अग्रेसिवनेस और कंसिस्टेंसी साफ दिखाई देती है. मॉक ऑक्शन में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 11.5 करोड़ रुपये की भारी कीमत में खरीदा है.
5. राहुल चाहर – 10 करोड़ रुपये (CSK)
राहुल चाहर भारत के लेग स्पिनर हैं, वो अपनी सटीक फिरकी, गुगली और आक्रामक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के लिए पावरफुल परफॉर्मेंस दी है. राहुल ने भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और मिडिल ओवर्स में विकेट निकालने में अहम रोल अदा करते हैं. उनकी गेंदबाजी में कंट्रोल और कॉन्फिडेंस साफ नजर आता है. मॉक ऑक्शन में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा है.
संबंधित खबरें
पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल, ऐतिहासिक रन चेज के जरिए की टीम इंडिया की बराबरी
5 mins agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
7 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
8 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
8 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
9 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
10 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
10 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
10 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines