Monty Panesar On Jamie Smith: आईपीएल मिनी ऑक्शन से पहले इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने एमएस धोनी जैसे एक अग्रेज विकेटकीपर को सपोर्ट किया है. उनका दावा है कि जैमी स्मिथ इस नीलामी के सबसे महंगे इंग्लिश क्रिकेटर साबित हो सकते हैं. इस ऑक्शन प्रोग्राम के लिए टोटल 21 इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने रजिस्टर कराया है, जिसमें जैमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, गस एटकिंसन और जॉनी बेयरस्टो जैसे खिलाड़ी काफी डिमांड में रहने की उम्मीद है.
‘जैमी स्मिथ में है दम’
इंग्लैंड के क्रिकेटर्स की लंबी लिस्ट में, पनेसर मानते हैं कि जैमी स्मिथ नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में उभर सकते हैं. उन्होंने इस विकेटकीपर-बल्लेबाज की विस्फोटक बैटिंग एबिलिटी की तुलना महान भारतीय कप्तान एमएस धोनी और एडम गिलक्रिस्ट से की और उन्हें फ्रेंचाइजी से जबरदस्त इंटरेस्ट दिखाने के लिए सपोर्ट किया.
यह भी पढ़ें- क्या नया खेल कानून लागू होने पर RTI के दायरे में आ जाएगी BCCI, जानिए कहां फंसा है पेंच ?
‘एक्साइटिंग टैलेंट’
पनेसर ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में कहा, ‘जैमी स्मिथ जरूर चुने जाएंगे क्योंकि इंडियन कंडीशन में वो सचमुच में गेंद को मैदान से बाहर मार सकते हैं. उनमें थोड़ी धौनी जैसी खूबी है और वो एक बहुत ही एक्साइटिंग टैलेंट हैं. मुझे लगता है कि थोड़े एडम गिलक्रिस्ट जैसे भी हैं, इसलिए मुझे उम्मीद है कि उन्हें भी चुना जाएगा.’
यह भी पढ़ें- IPL 2026 के Mock Auction में सबसे महंगे खिलाड़ी कौन? इन प्लेयर्स पर कूटकर लगी बोली
क्यों चुने जाने चाहिए?
जैमी स्मिथ ने अब तक अपने छोटे इंटरनेशनल करियर में जबरदस्त प्रदर्शन किया है, और तीनों फॉर्मेट में अपना बेहतरीन टैलेंट दिखाखा है. 25 साल के खिलाड़ी ने पहले ही 2 टेस्ट शतक और 6 अर्धशतक बना लिए हैं. इसके अलावा, उनके पास व्हाइट-बॉल क्रिकेट में 4 अर्धशतक हैं और टी20 इंटरनेशनल मैचेज में उनकी स्ट्राइक रेट 194.02 है.
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
36 mins agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
1 hr agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
2 hrs agoLIVE: भारत का 7वां विकेट गिरा, तिलक वर्मा अजीबोगरीब तरीके से हुए रन आउट
2 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
3 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
3 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
3 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
3 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines