हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'भारतीय क्रिकेट का नया चेहरा…' वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए ललित मोदी, भविष्य को लेकर कह दी बड़ी बात

Vaibahv Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इन दिनों आईपीएल 2026 में धूम मचा रहे हैं और अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से सबको दीवाना बना रहे हैं. इसमें अब आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी का नाम भी जुड़ गया है. ललित मोदी ने वैभव की लाजवाब बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की है.

विज्ञापन
Lalit Modi on Vaibhav Suryavanshi

Lalit Modi on Vaibahv Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इन दिनों अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में छाए हुए हैं और सबको अपना दीवाना बना रहे हैं. वैभव इस समय IPL 2026 में धूम मचा रहे हैं और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अब तक खेले 5 मैचों में 263.16 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 200 रन ठोक दिए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक भी शामिल हैं.

वैभव की लाजवाब बल्लेबाजी का हर कोई कायल हैं. वहीं, अब आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी भी वैभव के फैन बन गए हैं. उनके शानदार खेल को देखकर ललित को यकीन ही नहीं हो रहा कि ये बच्चा अभी सिर्फ 14 साल का है. ललित ने वैभव की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें भारतीय क्रिकेट का अगला सुपरस्टार बताया है.

ललित मोदी ने की वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ

दरअसल, माइकल वॉन के साथ एक पॉडकास्ट में ललित मोदी ने कहा कि वैभव भविष्य में “इंडियन क्रिकेट का नया चेहरा” बन सकता है. उन्होंने खास तौर पर उसकी कॉन्फिडेंस की तारीफ की और कहा कि 14 साल की उम्र में ऐसा आत्मविश्वास बहुत कम देखने को मिलता है.

विज्ञापन

उन्होंने कहा, “इस छोटे बच्चे को देखो. वैभव सूर्यवंशी को देखो. मैं अब आपको बता सकता हूं कि यह बच्चा भविष्य में ‘इंडियन क्रिकेट का नया चेहरा’ बनेगा. इस बच्चे में कितना कॉन्फिडेंस है. उसके चेहरे में कितना कॉन्फिडेंस है. 14 साल का! मेरा बेटा 14 साल का है.”

ये भी पढ़ें- क्या हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने कराया MI टीम को इंतजार? वीडियो वायरल होने पर उठने लगे सवाल

वैभव जैसे टैलेंट को मैनेज करना जरूरी है

ललित मोदी ने आगे यह भी सलाह भी दी है कि वैभव सूर्यवंशी जैसे टैलेंट को मैनेज करना जरूरी है, क्योंकि इतने कम उम्र उसे फेम मिल गया है. उनके मुताबिक, कई खिलाड़ी ऐसे हालात में बिगड़ भी जाते हैं, हालांकि IPL ने बहुत बेहतरीन टैलेंट भी दिए हैं. मोदी ने बताया कि जब उन्होंने वैभव को खेलते देखा तो उन्हें लगा ये सच नहीं हो सकता. उन्होंने तो गूगल तक कर लिया ये चेक करने के लिए कि कहीं उम्र गलत तो नहीं बताई जा रही.

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, “मैंने इस बच्चे को हिट करते देखा, यह मुमकिन नहीं है, मैं सपना देख रहा हूं. यह मुमकिन नहीं है कि यह बच्चा 14 साल का हो. सीरियसली?’ मैं इसे गूगल पर सर्च कर रहा हूं, मैं लोगों को बुला रहा हूं, ‘क्या यह सच है या कोई इसे बना रहा है?’ और मुझे ये मैसेज मिल रहे हैं और मैं उन्हें बता रहा हूं कि मैं देख रहा हूं. एक बार नहीं, दो बार नहीं, इस लड़के ने सबसे बेहतर परफॉर्म किया है.”

ये भी पढ़ें- क्या हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने कराया MI टीम को इंतजार? वीडियो वायरल होने पर उठने लगे सवाल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola