RCB vs GT IPL 2026 Final Live Streaming: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानी रविवार, 31 मई को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में हैं और खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकने को तैयार हैं. एक तरफ रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB की टीम लगातार दूसरी बार ट्रॉफी उठाना चाहेगी, तो वहीं शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात की टीम 2022 के बाद अपना दूसरा खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है और क्रिकेट फैंस को एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिलने वाला है. तो चलिए जानते हैं आप इस महामुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.
कब और कहां खेला जाएगा RCB vs GT IPL 2026 Final?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार, 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
RCB vs GT IPL 2026 Final: कितने बजे शुरू होगा मैच?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस आईपीएल 2026 का फाइनल मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा.
RCB vs GT IPL 2026 Final: टीवी पर कहां देखें लाइव?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले का लाइव प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) नेटवर्क पर किया जाएगा. क्रिकेट फैंस यहां घर बैठे विभिन्न भाषाओं में फाइनल मैच का मजा उठा सकते हैं.
RCB vs GT IPL 2026 Final: कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. यहां भी फैंस विभिन्न भाषाओं में इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का लुत्फ उठा सकेंगे.
RCB vs GT IPL 2026 Final: किसका पलड़ा है भारी?
RCB और GT के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इस भिड़ंत में आरसीबी का पलड़ा भारी नजर आता है. IPL इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 9 मैच खेले गए हैं, जिसमें RCB ने 5 जीते हैं, जबकि GT ने 4 मैच अपने नाम किए. वहीं, आईपीएल 2026 में दोनों टीमें 3 बार आमने-सामने हुई हैं, जिसमें आरसीबी 2-1 से आगे है.
ये भी पढ़ें- IPL 2026 Prize Money: चैंपियन और रनर-अप टीम पर होगी करोड़ों की बारिश, वैभव सूर्यवंशी की भी होगी चांदी! जानें किसे मिलेगा कितना इनाम
RCB vs GT IPL 2026 Final: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, मंगेश यादव, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह और सात्विक देसवाल.
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कागिसो रबाडा, आर साई किशोर, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार, निशांत सिंधु, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, अर्शद खान, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, गुरनूर बरार और एम शाहरुख खान.
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान को मिला नया स्टार! 21 साल के गेंदबाज ने डेब्यू मैच में किया ऐतिहासिक कारनामा, तोड़ा 42 साल पुराना रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
लिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
9 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
36 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
49 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines