हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 Fair Play Award: पंजाब किंग्स बनी सबसे 'जेंटलमैन' टीम, इस नंबर पर रही चैंपियन RCB, CSK और MI

IPL 2026 का खिताब जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी, लेकिन मैदान पर अच्छे व्यवहार और खेल भावना के मामले में पंजाब किंग्स ने बाजी मारी. इसी वजह से पंजाब की टीम इस बार फेयर प्ले अवॉर्ड जीता है.

विज्ञापन
IPL 2026 Fair Play Award

IPL 2026 Fair Play Award: आईपीएल 2026 का खिताब भले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने नाम किया हो, लेकिन इस सीजन की सबसे जेंटलमैन टीम पंजाब किंग्स रही. IPL में मैदान पर अनुशासन, सम्मान और खेल भावना का सबसे शानदार प्रदर्शन करने के लिए मिलने वाला प्रतिष्ठित ‘फेयर प्ले अवॉर्ड’ इस बार पंजाब की टीम जीता.

यह अवॉर्ड उस टीम को दिया जाता है, जो पूरे टूर्नामेंट के दौरान खेल भावना का सम्मान करती है, अंपायरों के फैसलों का आदर करती है और मैदान पर अनुशासित व्यवहार बनाए रखती है. यह पुरस्कार केवल प्रदर्शन नहीं, बल्कि टीम के आचरण और स्पोर्ट्समैनशिप को भी सम्मानित करता है.

IPL 2026 की सबसे ‘जेंटलमैन’ टीम बनी पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स का सफर भले ही प्लेऑफ से पहले समाप्त हो गया हो, लेकिन टीम ने अपने व्यवहार और अनुशासन से सभी का दिल जीता. पूरे सीजन में पंजाब के खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार खेल भावना दिखाई, जिसका नतीजा उन्हें फेयर प्ले अवॉर्ड के रूप में मिला. पंजाब की टीम ने अपने सभी 14 लीग मैचों में अधिकतम 10-10 अंक हासिल किए और कुल 140 अंकों के साथ फेयर प्ले रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त किया. फेयर प्ले अवॉर्ड जीतने पर पंजाब किंग्स को 10 लाख रुपये का नकद इनाम और एक ट्रॉफी मिली.

विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स रही टॉप-3 में शामिल

आईपीएल 2026 के फेयर प्ले रैंकिंग में गुजरात टाइटंस दूसरे नंबर पर रही. टीम ने इस सीजन कुल 17 मुकाबले खेले और प्रति मैच औसतन 9.94 अंक हासिल किए. हालांकि, कुछ मौकों पर कप्तान शुभमन गिल और अन्य खिलाड़ियों के आक्रामक रवैये के कारण टीम शीर्ष स्थान हासिल करने से चूक गई. गुजरात टाइटंस ने कुल 169 अंकों के साथ सीजन समाप्त किया और फेयर प्ले अवॉर्ड की दौड़ में उपविजेता रही.

वहीं, आईपीएल इतिहास की सबसे अनुशासित टीमों में गिनी जाने वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इस बार भी शीर्ष तीन में जगह बनाने में सफल रही. सीएसके ने 14 मैचों में 138 अंक हासिल किए और फेयर प्ले रैंकिंग में तीसरे स्थान पर रही. इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस क्रमश: चौथे, 5वें, छठे, 7वें और आठवें स्थान पर रही.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IPL में फ्लॉप, फिर भी मिली टीम में जगह! अहम सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने किया स्क्वॉड का ऐलान

चैंपियन RCB फेयर प्ले रैंकिंग में रही पीछे

आईपीएल 2026 का खिताब जीतकर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम फेयर प्ले अवॉर्ड की रेस में काफी पीछे रह गई. पूरे सीजन में टीम के खिलाड़ियों का आक्रामक रवैया कई बार चर्चा का विषय बना. आरसीबी को प्रति मैच औसतन 9.38 अंक मिले और 16 मुकाबलों में कुल 150 अंक जुटाने के बावजूद टीम फेयर प्ले रैंकिंग में नौवें स्थान पर रही.

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2026 का सीजन हर मोर्चे पर निराशाजनक साबित हुआ. बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग के साथ-साथ खेल भावना के मामले में भी टीम का प्रदर्शन कमजोर रहा. दिल्ली ने 14 मैचों में कुल 130 अंक हासिल किए और फेयर प्ले रैंकिंग में सबसे आखिरी स्थान पर रही. खराब प्रदर्शन और मैदान पर अनुशासन की कमी के कारण टीम इस लिस्ट में सबसे नीचे रही.

विज्ञापन

IPL 2026 Fair Play Award में सभी टीमों की रैंकिंग

रैंकटीममैच (MTS)अंक (PTS)औसत अंक (AVG PTS)
1पंजाब किंग्स1414010.0
2चेन्नई सुपर किंग्स141389.9
3कोलकाता नाइट राइडर्स141389.9
4लखनऊ सुपर जायंट्स141389.9
5गुजरात टाइटंस161579.8
6राजस्थान रॉयल्स161579.8
7सनराइजर्स हैदराबाद151459.7
8मुंबई इंडियंस141359.6
9रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु151429.5
10दिल्ली कैपिटल्स141309.3

ये भी पढ़ें- IPL 2026 के बाद टीम इंडिया में कदम रखेंगे RCB के 4 धाकड़ खिलाड़ी! गंभीर-अगरकर दे सकते हैं मौका

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola