IPL 2026: CSK से होगी 6.25 करोड़ रुपये वाले खिलाड़ी की छुट्टी? बदल जाएगी टीम!

IPL 2026 CSK: आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स अपने कई खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है, जिसमें टीम का 6.25 करोड़ रुपये वाला खिलाड़ी शामिल है. पिछले सीजन सीजन सीएसके का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था, ऐसे में नए सीजन में सीएसके की टीम बदलाव के साथ उतर सकती है.

chennai super kings

chennai super kings

विज्ञापन

IPL 2026 CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2025 बेहद ही खराब रहा था. टीम सुपर-4 तक भी नहीं पहुंच पाई थी. इसके अलावा सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ भी चोटिल होकर सीजन के बीच में बाहर हो गए थे. इसके बाद एमएस धोनी को एकबार फिर सीएसके की कप्तानी करते हुए देखा गया था. आईपीएल 2025 के बाद से सीएसके में कुछ खिलाड़ियों के लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं, जिनका न तो प्रदर्शन कुछ खास रहा और पैसा भी उनको फ्रेंचाइजी ने ठीकठाक दिया. ऐसे में अब आईपीएल 2026 से पहले सीएसके कई खिलाड़ियों के रिलीज कर सकती है, जिसमें टीम का 6.25 करोड़ रुपये वाले खिलाड़ी का नाम भी हो सकता है.

इन खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज

आईपीएल 2026 को लेकर मिनी ऑक्शन का आगाज 13 से 15 दिसंबर के बीच हो सकता है, क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स इस बार भारी मात्रा में खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है. जिसमें टीम का 6.25 करोड़ रुपये का खिलाड़ी भी हो सकता है. जी हां हम बात कर रहे हैं सीएसके के सलामी बल्लेबाज ड्वेन कॉन्वे की. जिनको सीएसके ने 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन पिछला सीजन इस खिलाड़ी के लिए कुछ खास नहीं रहा था ऐसे में फ्रेंचाइजी इस सलामी बल्लेबाज को आईपीएल 2026 से पहले रिलीज कर सकती है.

Advertisment

ड्वेन कॉन्वे के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, दीपक हुड्डा और सैम करन को भी रिलीज कर सकती है, आईपीएल 2025 में इन सभी खिलाड़ियों ने अपने खराब प्रदर्शन से टीम क काफी निराश किया था. इन खिलाड़ियों को रिलीज करने के बाद सीएसके के पर्स में काफी अच्छा पैसा भी होगा, जिससे वे कुछ युवा और अच्छे प्लेयर्स को खरीद सकेंगे.

आईपीएल 2025 में सीएसके ने हारे थे 10 मैच

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 मैच खेले थे, जिसमें से टीम को महज 4 मैचों में ही जीत मिल पाई थी, सीएसके को आईपीएल 2025 में 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था.

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ