IPL 2026 Auction में इस भारतीय खिलाड़ी का हुआ तगड़ा नुकसान, लग गया 16.75 करोड़ का चूना

IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में जहां कई खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात देखने को मिली, तो वहीं एक भारतीय खिलाड़ी का तगड़ा नुकसान हो गया. पिछली ऑक्शन में इस खिलाड़ी पर मोटी बोली लगी थी, लेकिन इस बार उनके भाव में भारी गिरावट हुई है.

Venkatesh Iyer

Venkatesh Iyer

IPL 2026 Auction: अबू धाबी में चल रहे आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में एक तरफ जहां ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरून ग्रीन पर पैसों की बरसात हुई तो वहीं दूसरी तरह एक भारतीय खिलाड़ी का तगड़ा नुकसान हो गया. पिछले मेगा ऑक्शन में इस खिलाड़ी पर मोटी बोली लगी थी, लेकिन इस साल उसकी कीमत में भारी गिरवाट हुई है. हम बात कर रहे हैं भारतीय ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर की, जिन्हें पिछली बार की तुलना में 16.75 करोड़ का भारी नुकसान हुआ है.

विज्ञापन

वेंकटेश अय्यर को हुआ 16.75 करोड़ का नुकसान

पिछले साल हुए आईपीएल मेगा ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपये के भारी भरकम कीमत पर खरीदा था. लेकिन आईपीएल 2025 सीजन में वेंकटेश का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा, जिसके बाद केकेआर ने उन्हें रिलीज कर दिया. इसके बाद वेंकटेश ने आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में 2 करोड़ के बेस प्राइस में अपना नाम रजिस्टर करवाया.

विज्ञापन

ऑक्शन में वेंकटेश को खरीदने के लिए कुछ टीमों ने दिलचस्पी दिखाई, लेकिन किसी ने बड़ी बोली नहीं लगाई. आखिरी में आईपीएल 2025 की चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) ने उन्हें 7 करोड़ रुपये में खरीद लिया. वेंकटेश अगले साल तो RCB की जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे, लेकिन उनकी आईपीएल सैलरी औंधे मुंह गिर चुकी है. पिछले सीजन 23.75 करोड़ में केकेआर के लिए खेलने वाले वेंकटेश को अगले सीजन में खेलने के लिए 7 करोड़ रुपये मिलेंगे.

ये भी पढ़ें- कैमरून ग्रीन से लेकर ऋषभ पंत तक… ये हैं IPL के पिछले 6 ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी

वेंकटेश अय्यर का आईपीएल करियर

बाएं हाथ के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने साल 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था. तब से वेंकटेश केकेआर की ओर से ही खेलते आए हैं. उन्होंने आईपीएल में अब तक 62 मैच खेले हैं और 29.95 की औसत से कुल 1468 रन बनाए है. इस दौरान उन्होंने 137.33 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. उन्होंने अब तक एक शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं. वेंकटेश के लिए आईपीएल 2025 का सीजन बेहद खराब रहा, जहां वो 11 मैचों में 20.28 की औसत से सिर्फ 142 रन बना सके थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ