Yuvraj Singh On Abhishek Sharma: सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शनिवार को अपनी तूफानी बैटिंग से धूम मचाते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ 141 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी 55 गेंदों पर खेली इस धांसू पारी में 14 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। आईपीएल में इस युवा बल्लेबाज का यह पहला शतक था। अभिषेक की इस दमदार पारी से उनके मेंटॉर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह काफी खुश हो गए हैं। मैच खत्म होने के बाद युवराज ने अभिषेक की जमकर तारीफ करते हुए एक ट्वीट किया है।
युवी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘वाह शर्मा जी के बेटे, 98 पर सिंगल फिर 99 पर सिंगल, इतनी मैच्योरिटी हजम नहीं हो रही। शानदार पारी, बहुत बढ़िया खेला। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी को एक साथ खेलते देखना एक बेहतरीन अनुभव है। श्रेयस अय्यर आपका खेल भी शानदार था, देख कर मजा आया।’
अभिषेक शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड
पंजाब के खिलाफ अभिषेक की 141 रनों की पारी रनों का पीछा करते हुए आईपीएल में किसी भारतीय द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी है। अभिषेक की पारी से ना सिर्फ टीम जीती, बल्कि उसका चार मैचों से चला आ रहा हार का सिलसिला भी खत्म हो गया। साथ ही टीम से आईपीएल के पॉइंट्स टेबल की सबसे फिसड्डी टीम का तमगा भी दूर हो गया। टीम इस समय छह मैचों में चार पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर है।
यह भी पढ़ें: PSL 2025: शतक जड़कर भी खाली हाथ लौटे मोहम्मद रिजवान, कराची किंग्स ने हासिल किया रिकॉर्ड रन चेज
अपनी इस पारी के दौरान अभिषेक ने सिर्फ 40 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो आईपीएल इतिहास का छठा सबसे तेज शतक है। उन्होंने शतक के करीब पहुंचकर समझदारी दिखाई और 98 और फिर 99 के स्कोर पर दो सिंगल लेकर तीन अंकों का जादुई आंकड़ा छुआ।
अभिषेक ने उठाया जीवनदान का पूरा फायदा
मैच में अभिषेक का हैदराबाद की पारी के चौथे ओवर में एक कैच छूटा था। वो आउट हो गए थे, लेकिन गेंदबाज की वो गेंद नो-बॉल निकली। उन्होंने इस जीवनदान का पूरा फायदा उठाया और टीम को जीत दिलाकर ही दम लिया। अभिषेक शुरुआत से ही आक्रामक थे, जहां उन्होंने अपनी फिफ्टी सिर्फ 19 गेंदों में पूरी की। उन्हें ट्रेविस हेड का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 37 गेंदों में 66 रन की पारी में तीन छक्के और नौ चौके लगाए।
यह भी पढ़ें: SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदराबाद की Points Table में लंबी छलांग, आखिरी पायदान से मिली मुक्ति
संबंधित खबरें
Ranji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
32 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
42 mins agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
53 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
2 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
3 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines