IPL 2025: 'इतनी मैच्योरिटी हजम नहीं हो रही', अभिषेक शर्मा के शतक पूरा करने पर युवराज सिंह ने किया मजेदार ट्वीट

Abhishek Sharma: पंजाब किंग्स के खिलाफ हाहाकारी शतक लगाने वाले अभिषेक शर्मा के लिए उनके गुरु और पूर्व दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह ने एक खास मैसेज किया है।

Abhishek Sharma Yuvraj Singh

Abhishek Sharma Yuvraj Singh

Yuvraj Singh On Abhishek Sharma: सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शनिवार को अपनी तूफानी बैटिंग से धूम मचाते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ 141 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी 55 गेंदों पर खेली इस धांसू पारी में 14 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। आईपीएल में इस युवा बल्लेबाज का यह पहला शतक था। अभिषेक की इस दमदार पारी से उनके मेंटॉर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह काफी खुश हो गए हैं। मैच खत्म होने के बाद युवराज ने अभिषेक की जमकर तारीफ करते हुए एक ट्वीट किया है।

विज्ञापन

युवी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘वाह शर्मा जी के बेटे, 98 पर सिंगल फिर 99 पर सिंगल, इतनी मैच्योरिटी हजम नहीं हो रही। शानदार पारी, बहुत बढ़िया खेला। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी को एक साथ खेलते देखना एक बेहतरीन अनुभव है। श्रेयस अय्यर आपका खेल भी शानदार था, देख कर मजा आया।’

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड

पंजाब के खिलाफ अभिषेक की 141 रनों की पारी रनों का पीछा करते हुए आईपीएल में किसी भारतीय द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी है। अभिषेक की पारी से ना सिर्फ टीम जीती, बल्कि उसका चार मैचों से चला आ रहा हार का सिलसिला भी खत्म हो गया। साथ ही टीम से आईपीएल के पॉइंट्स टेबल की सबसे फिसड्डी टीम का तमगा भी दूर हो गया। टीम इस समय छह मैचों में चार पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर है।

विज्ञापन

अपनी इस पारी के दौरान अभिषेक ने सिर्फ 40 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो आईपीएल इतिहास का छठा सबसे तेज शतक है। उन्होंने शतक के करीब पहुंचकर समझदारी दिखाई और 98 और फिर 99 के स्कोर पर दो सिंगल लेकर तीन अंकों का जादुई आंकड़ा छुआ।

विज्ञापन

अभिषेक ने उठाया जीवनदान का पूरा फायदा

मैच में अभिषेक का हैदराबाद की पारी के चौथे ओवर में एक कैच छूटा था। वो आउट हो गए थे, लेकिन गेंदबाज की वो गेंद नो-बॉल निकली। उन्होंने इस जीवनदान का पूरा फायदा उठाया और टीम को जीत दिलाकर ही दम लिया। अभिषेक शुरुआत से ही आक्रामक थे, जहां उन्होंने अपनी फिफ्टी सिर्फ 19 गेंदों में पूरी की। उन्हें ट्रेविस हेड का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 37 गेंदों में 66 रन की पारी में तीन छक्के और नौ चौके लगाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ