MS Dhoni: आईपीएल 2025 से पहले ही बाहर हो चुकी पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से भिड़ेगी। इस मैच से पहले सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कथित तौर पर ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा नहीं लिया, जिससे उनकी फिटनेस को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। धोनी की फिटनेस को लेकर अब टीम के बॉलिंग कोच एरिक सिमंस ने कंफर्म कर दिया है कि वो कोलकाता के खिलाफ मैच में मैदान पर उतरेंगे।
मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए सिमंस ने धोनी के प्रैक्टिस सेशन छोड़ने की चिंताओं को खारिज कर दिया। उन्होंने सीएसके कप्तान के ट्रेनिंग छोड़ने के पीछे के तर्क को भी समझाया। उन्होंने कहा, ‘हां, कल उनके खेलने की उम्मीद है। धोनी के मामले में वह अपनी स्थिति को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं। वह जानते हैं कि वह कहां हैं। अपनी तैयारियों के मामले में वह हमेशा किसी भी टूर्नामेंट की शुरुआत में बहुत मेहनत करते हैं और फिर खुद को एडजस्ट करते है। वो खुद को ऐसी जगह पर ले जाते हैं, जहा वह तैयार होते हैं। इसलिए कोई समस्या नहीं है, वह बस जानते हैं कि वह कब तैयार हैं और कब नहीं।’
यह भी पढ़ें: Operation Sindoor: भारत की एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान में छाया मातम, भारतीय जमकर ले रहे मजे
यही उनकी क्षमता और खासियत है- सिमंस
सीएसके के बॉलिंग कोच ने आगे कहा, ‘आप एमएस धोनी को एक क्रिकेटर के रूप में देखते हैं। हम हमेशा उन्हें एक ऐसे व्यक्ति के रूप में देखते हैं जो एक असाधारण व्यक्ति हैं। टीम पर उनका प्रभाव, रुतुराज गायकवाड़ को निखारने की उनकी क्षमता, युवा क्रिकेटरों को निखारने की उनकी क्षमता, यही उनकी खासियत है।’
आईपीएल 2025 के लिए CSK का फुल स्क्वॉड- आयुष म्हात्रे, शेख रशीद, सैम कुरेन, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), शिवम दुबे, दीपक हुड्डा, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पाथिराना, रविचंद्रन अश्विन, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, विजय शंकर, राहुल त्रिपाठी, श्रेयस गोपाल, डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, मुकेश चौधरी, उर्विल पटेल, नाथन एलिस, आंद्रे सिद्दार्थ।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025 पर मंडराया बंद होने का खतरा, भारत-पाक के बीच जंग के आसार
संबंधित खबरें
जिम्बाब्वे के खिलाफ प्रतिका रावल ने ठोका शतक, टीम इंडिया ने जीता मैच
3 mins agoवैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग पर भड़के सितांशु कोटक
19 mins agoIND vs NZ: दूसरे मैच में बारिश डालेगी खलल या पूरा होगा मुकाबला?
29 mins agoCSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे 3 महीन के लिए हुए बाहर
1 hr agoस्टार खिलाड़ी उमा कशवी पर LIVE मैच में लंगूर ने किया हमला, रोकना पड़ा खेल
1 hr agoसरफराज खान की अनदेखी पर भड़के वसीम जाफर, बोले-वजह क्रिकेट से अलग लगती है
2 hrs agoएक ही दिन 2 मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें LIVE
2 hrs agoIND vs NZ: कैच छोड़ने पर सवाल हुआ तो भड़क उठे ग्लेन फिलिप्स
2 hrs agoसोनी का सब्सक्रिप्शन नहीं, तो यहां फ्री में देखें IND vs NZ दूसरा टी20 मैच
3 hrs agoहार्दिक पंड्या की कप्तानी पर संकट? मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट ने दिया हिंट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines