हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IPL 2025: मुंबई के विजय रथ पर ब्रेक लगाएगी 'लखनऊ एक्सप्रेस', पंत खुश तो टेंशन में हार्दिक की सेना!

IPL 2025: रविवार को पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। इस मैच में मयंक यादव के खेलने पर बड़ा अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन
LSG vs Mumbai Indians

Mayank Yadav IPL 2025: आईपीएल 2025 के 45वें मैच में मुंबई इंडियंस का मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होगा। एलएसजी को अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था, ऐसे में टीम जीत की राह पर लौटना चाहेगी। इस मैच में टीम कुछ बदलाव के साथ उतर सकती है, जहां अब्दुल समद की जगह तेज गेंदबाज मयंक यादव को मौका मिल सकता है। इस महीने की शुरुआत में टीम से जुड़ने के बाद मयंक की वापसी अभी बाकी है।

चोट की वजह से ही यह तेज गेंदबाज आईपीएल 2025 के पहले हाफ में नहीं खेल पाया था। पूरी तरह फिट नहीं होने की वजह से उन्हें बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) से मंजूरी मिलने में देरी हुई थी। हालांकि उन्हें टीम का हिस्सा होने के बावजूद एलएसजी के आखिरी दो मैचों के लिए बेंच पर बैठाया गया था, लेकिन टीम ने अब अपडेट देते हुए बताया है कि वह अगली बार कब मैदान पर उतर सकते हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एलएसजी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले के लिए मयंक की उपलब्धता पर हिंट दिया है, जिससे उनकी वापसी की अटकलों को हवा मिली है। टीम ने इसके साथ कैप्शन में लिखा है, ‘कल दिखेगा ताबड़तोड़ अंदाज।’

यह भी पढ़ें: शाहिद अफरीदी के विवादित बयान से खौल जाएगा हर भारतीय का खून, पहलगाम हमले पर मांगा सबूत

लगातार चोट से परेशान रहे हैं मयंक

बता दें कि उम्मीद थी कि मयंक जनवरी में भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज से पहले फिट हो जाएंगे, लेकिन पांच महीने के रिहैब के बाद भी वो पूरी तरह ठीक नहीं हो पाए। मार्च की शुरुआत में उन्हें पैर की उंगुली में भी चोट लगी थी, जिसकी वजह से उनकी वापसी में देरी हुई।

मयंक उन चुनिंदा तेज गेंदबाजों में शामिल हैं, जो लगातार 150 किलोमीटर से ज्यादा की पेस से गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने इसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की। हालांकि सिर्फ दो मैच खेलने के बाद उनकी मांसपेशियों में एक बार फिर से खिंचाव आ गया था, जिससे वो एक बार फिर से क्रिकेट से दूर हो गए।

यह भी पढ़ें: IPL 2025: रिकी पोंटिंग ही डुबाएंगे पंजाब किंग्स की लुटिया, हेड कोच पर लगे सनसनीखेज आरोप

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें