Who is Vipraj Nigam: आईपीएल का रोमांच शुरू हो गया है, जहां फैंस को एक से बढ़कर एक रोमांचक मैच देखने को मिल रहे हैं। सोमवार को भी ऐसा ही हुआ, जहां आखिरी ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को एक विकेट से हरा दिया। वैसे तो दिल्ली को जिताने में आशुतोष सिंह का अहम रोल रहा, जिन्होंने सिर्फ 31 गेंदों पर 66 रनों की जोरदार पारी खेली। उन्हें इस शानदार पारी के लिए मैच का बेस्ट खिलाड़ी भी चुना गया। लेकिन यहां अगर युवा डेब्यूटेंट विपराज निगम की बात ना की जाए, तो यह सरासर गलत होगा।
विपराज ने अपने डेब्यू मैच में जोरदार प्रदर्शन कर कम से कम दिल्ली कैपिटल्स के अगले कुछ मैचों में अपनी जगह पक्की कर ली है। विपराज ने आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने शानदार प्रदर्शन से जमकर सुर्खियां बटोरी हैं। निगम ने विजाग स्टेडियम में दिल्ली के लिए डेब्यू करते हुए बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: ऋषभ पंत की एक गलती बनी LSG पर भारी, हार के बाद पड़ गई मालिक संजीव गोयनका से डांट?
विपराज ने झटका मार्करम का विकेट
उन्होंने पहले गेंदबाजी में कमाल करते हुए अपनी टीम को एडेन मार्करम के रूप में बड़ा विकेट दिलाया। बाद में उन्होंने बल्ले से भी प्रभावित करते हुए दिल्ली की टीम को असंभव सी जीत दिला दी। उन्होंने यहां सिर्फ 15 गेंदों पर 39 रनों की जोरदार पारी खेली। उनकी इस पारी में पांच चौके और दो छक्के शामिल रहे।
कौन हैं विपराज निगम?
उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली लेग स्पिनर विपराज ने 2024-25 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर पहचान बनाई थी, जहां उन्होंने सात मैचों में आठ विकेट लिए। उन्होंने यहां बैटिंग में भी अपना जोर दिखाते हुए आंध्र प्रदेश के खिलाफ मैच में सिर्फ आठ गेंदों पर 27 रन बनाए थे।
इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के इंट्रा-स्क्वाड प्रैक्टिस मैच में अपनी बल्लेबाजी का हुनर दिखाया, जिसमें उन्होंने 29 गेंदों पर 54 रन बनाए, जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल थे। दिल्ली की टीम ने उन्हें आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 50 लाख रुपये में खरीदा था।
यह भी पढ़ें: DC vs LSG: ऋषभ पंत की एक गलती पड़ी टीम पर भारी, ऐसे हाथ से फिसल गई जीत
संबंधित खबरें
रोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
28 mins agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
1 hr ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
1 hr agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
2 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
3 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines