PBKS vs CSK Head to head Record: आईपीएल 2025 में 8 अप्रैल को दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कोलकाता में होगा। वहीं दूसरा मुकाबला शाम को पंजाब किंग्स (PBKS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा। यह मैच पंजाब के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।
CSK की निगाहें वापसी पर
इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। टीम को लगातार मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अब चेन्नई की कोशिश होगी कि पंजाब के घर में जीत हासिल कर वापसी की राह पर लौटे।
दूसरी ओर, पंजाब किंग्स को अपने पिछले घरेलू मैच में राजस्थान रॉयल्स से हार झेलनी पड़ी थी। कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम अब 5 बार की चैंपियन चेन्नई के खिलाफ जीत की तलाश में होगी। इस बार पंजाब की कोशिश रहेगी कि वो अपने घरेलू मैदान पर चेन्नई को हराकर दोबारा जीत की पटरी पर लौटे।
PBKS vs CSK: हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से चेन्नई ने 16 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब ने 14 बार जीत हासिल की है। इन आंकड़ों से साफ है कि दोनों टीमों के बीच मुकाबले काफी कड़े और रोमांचक होते हैं।
अगर हाल के प्रदर्शन की बात करें, तो पिछले 5 मैचों में पंजाब का पलड़ा भारी रहा है। पंजाब किंग्स ने इनमें से 4 मुकाबले जीते हैं, जबकि चेन्नई सिर्फ 1 मैच जीत पाई है।
दोनों टीमों का स्क्वॉड
पंजाब किंग्स: नेहाल वढेरा, हरनूर सिंह, श्रेयस अय्यर, मुशीर खान, पाइला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, विष्णु विनोद, जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, प्रवीण दुबे, प्रियांश आर्य, अजमतुल्लाह उमरजई, आरोन हार्डी, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, कुलदीप सेन, विजयकुमार वैश्य, यश ठाकुर।
चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़, शेख रशीद, आंद्रे सिद्दार्थ सी, राहुल त्रिपाठी, डेवोन कॉनवे, एमएस धोनी, वंश बेदी, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, विजय शंकर, दीपक हुडा, अंशुल कंबोज, रचिन रवींद्र, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, रविचंद्रन अश्विन, सैम करेन, मथीशा पथिराना, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, गुरजपनीत सिंह, नूर अहमद, खलील अहमद।
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
5 mins agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
24 mins agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
1 hr agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
1 hr agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
2 hrs agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
2 hrs agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines