IPL 2025: आईपीएल 2025 के क्वालीफायर 1 में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच भिड़ंत देखने को मिली थी। इस मैच में आरसीबी ने पंजाब को एकतरफा हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। इस मैच में मुशीर खान ने अपना आईपीएल डेब्यू किया था। हालांकि जब मुशीर बल्लेबाजी करने आए थे तो विराट कोहली ने उनकी तरफ इशारा करके कुछ कमेंट किया था, जिसके लोगों बिना पूरी बात जानें और समझें विराट को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। ऐसा ही कुछ कमेंटेटर पदमजीत शहरावत की तरफ से भी देखने को मिला था, जिनको अब विराट से माफी मांगनी पड़ी है।
पदमजीत सहरावत ने कोहली से मांगी माफी
दरअसल क्वालीफायर 1 में पंजाब किंग्स बेहद खराब बल्लेबाजी देखने को मिली थी। जिसके मुशीर खान को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलने का मौका मिला था। जब मुशीर बल्लेबाजी करने आए थे तब स्लिप में खड़े विराट कोहली ने उनको देखकर कहा था कि ये तो अभी पानी पिलाकर गया था, अब बैटिंग करने आ गया। हालांकि कोहली ने ये सिर्फ मजाक में बोला था और विराट का मुशीर को अपमानित करने का कोई इरादा नहीं था, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों मैच की इस क्लिप को इतना शेयर किया और कोहली को भला-बुरा कहा। वहीं वीडियो की सच्चाई सामने आने के बाद कमेंटेटर पदमजीत सहरावत को माफी मांगी पड़ी।
उन्होंने कहा विराट कोहली ने पानी पिलाने वाली बात को गंभीरता से नहीं बल्कि मजाक और मौज-मस्ती के तौर पर कहा। इसे अलग-अलग तरीके से समझना हर किसी की गलती है। विराट का मतलब यह था कि अभी कुछ देर पहले, वह व्यक्ति पानी पिला रहा था और अब वह बल्लेबाजी करने आया है, विराट उस पल हैरान थे और उसने यह उसी संदर्भ में कहा। मैं इसे गलत तरीके से लेने के लिए विराट से माफी मांगता हूं और सभी को गलत तरीके से पेश करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।”
बिना खाता खोले आउट हुए थे मुशीर
अपने डेब्यू आईपीएल मैच में मुशीर खान बिना खाता खोले आउट हो गए थे। हालांकि गेंदबाजी करते हुए उनको एक सफलता मिली थी। मुशीर ने गेंदबाजी करते हुए मयंक अग्रवाल को आउट किया था, लेकिन तब बहुत देर हो चुकी थी और आरसीबी ने मैच को महज 10 ओवर में जीत लिया था।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस से भिड़ने से पहले पंजाब किंग्स को मिली गुड न्यूज, फिट हो गया स्टार गेंदबाज
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
30 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines