Virat Kohli KL Rahul: आईपीएल 2025 में रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में क्रुणाल पांड्या का मैजिक देखने को मिला, जिन्होंने बल्ले से बड़ा धमाका करते हुए अपनी टीम को छह विकेट से शानदार जीत दिलाई। टीम की इस जीत में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का भी अहम रोल रहा। उन्होंने मैच जीतने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज केएल राहुल को उन्हीं के अंदाज में बेहतरीन जवाब दिया, जिन्होंने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली को जिताने के बाद मशहूर “कंतारा सेलिब्रेशन’ किया था।
क्या है पूरा मामला?
यह पूरा मामला राहुल के जश्न से शुरू हुआ, जिन्होंने अप्रैल में बेंगलुरु में दिल्ली को जीत दिलाते हुए 93 रनों की पारी खेली थी और इसके बाद उन्होंने चिन्नास्वामी को अपना क्षेत्र घोषित कर दिया था। रविवार को कोहली ने आरसीबी द्वारा मेजबान टीम को 6 विकेट से हराने के बाद इसी तरह मजाकिया अंदाज में जश्न मनाया। विराट ने ऐसा करने के बाद तुरंत ही राहुल को गले लगा लिया, जिससे कंफर्म हो गया कि वह वास्तव में मजाक कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: IPL 2025 Points Table: दिल्ली को हराकर आरसीबी ने अंक तालिका में गाड़ा झंडा, देखें ताजा अपडेट्स
विराट ने जड़ी सीजन की छठी फिफ्टी
रविवार को कोहली ने आईपीएल 2025 में अपनी छठी फिफ्टी जड़ी। अब वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं और उनके नाम 434 रन हैं। विराट 51 रन बनाकर आरसीबी की पारी के 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए, जिसके दम पर आरसीबी ने दिल्ली से मिले टारगेट को सिर्फ चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।
पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची RCB
आरसीबी के अब 14 पॉइंट्स हो गए हैं और वह इस जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। टीम ने अब तक खेले गए 10 मैच में 7 मैच जीते हैं जबकि 3 मैच में टीम को निराशा हाथ लगी है। टीम को अगले मैच में तीन मई को चेन्नई सुपर किंग्स से खेलना है।
यह भी पढ़ें: DC vs RCB: ‘हमने 10-15 रन कम बनाए’, हार के बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने कही ये बात
संबंधित खबरें
चार साल में बदल गया भारत का स्क्वाड, पिछले दौरे के 9 खिलाड़ी टीम से बाहर
3 hrs agoप्रज्ञान ओझा को चीफ सिलेक्टर बनने पर कितनी मिलेगी सैलरी? जानें सालाना कमाई
3 hrs agoWPL Auction: 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, 5 टीमों के पास सिर्फ 27 जगह खाली
4 hrs agoWWE Raw में इस हफ्ते आएगा रोमन का तूफान, इन 3 चीजों से उड़ा सकते है होश
4 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में भारत का शानदार आगाज, पहले दिन जीते 11 मेडल
5 hrs agoन्यूजीलैंड की धरती में सबसे बड़ी T20I पारी खेलने वाले 3 भारतीय बल्लेबाज
5 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा कर सकते हैं छक्कों की बारिश
5 hrs agoODI Tri-Series: पहले जिम्बाब्वे ने हराया, फिर ICC ने दी सजा
6 hrs agoIND vs NZ: कोहली और बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ रच सकते हैं इतिहास
7 hrs agoकोहली का न्यूजीलैंड में अधूरा है ये सपना, आज तक नहीं कर सके ऐसा कारनामा
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines