---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2025: विराट कोहली के पास रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, बन सकते हैं नए ‘सिक्सर किंग’

IPL 2025: इस समय आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं, लेकिन जल्दी ही विराट कोहली उन्हें पीछे छोड़ सकते हैं।

---विज्ञापन---

IPL 2025: रोहित शर्मा और विराट कोहली इस समय आईपीएल में आमने-सामने हैं। दोनों अलग-अलग टीमों से खेल रहे हैं। भले ही अब ये दोनों अपनी टीम के कप्तान नहीं हैं, लेकिन टीमों की पहचान आज भी रोहित और कोहली से ही जुड़ी हुई है।

आईपीएल के दौरान इन दोनों दिग्गजों के बीच एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। फिलहाल इस रेस में रोहित शर्मा यानी हिटमैन थोड़ा आगे हैं, लेकिन विराट कोहली के पास भी अच्छा मौका है कि वो उन्हें पीछे छोड़ दें। अब देखना ये होगा कि क्या किंग कोहली जल्दी ही रोहित को इस रेस में पछाड़ पाएंगे।

---विज्ञापन---

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं रोहित शर्मा

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी क्रिस गेल हैं। उन्होंने अब तक 357 छक्के लगाए हैं, और उनका ये रिकॉर्ड तोड़ना बहुत मुश्किल है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जो आईपीएल में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी हैं। रोहित ने अब तक 256 पारियों में 282 छक्के लगाए हैं। विराट कोहली इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 248 पारियों में अब तक 278 छक्के जड़ दिए हैं। यानी विराट भी रोहित के बहुत करीब हैं और जल्द ही उन्हें पीछे छोड़ सकते हैं।

 

---विज्ञापन---

विराट कोहली के पास रोहित शर्मा को पीछे छोड़ने का मौका

रोहित शर्मा को सिक्सर किंग कहा जाता है। वो कब कौन सी गेंद पर छक्का मार दें, किसी को अंदाजा नहीं होता। वहीं विराट कोहली को आमतौर पर ग्राउंड शॉट्स के लिए जाना जाता है। लेकिन इस बार आईपीएल में विराट कोहली ओपनिंग कर रहे हैं और जब भी उन्हें मौका मिलता है, वो बिना झिझक छक्के लगाते हैं। यही वजह है कि वो रोहित शर्मा से ज्यादा पीछे नहीं हैं।

---विज्ञापन---

विराट को रोहित को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ 5 छक्के और लगाने हैं, जो उनके लिए कोई बड़ा काम नहीं है। इस सीजन में रोहित शर्मा का बल्ला अब तक शांत रहा है, जबकि विराट अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। ऐसे में जल्द ही वो रोहित से आगे निकल सकते हैं।

एमएस धोनी भी हैं इस लिस्ट में शामिल

---विज्ञापन---

विराट कोहली के पास शानदार मौका है कि वो रोहित शर्मा से ज्यादा छक्के लगाकर आईपीएल में सबसे ज्यादा सिक्स मारने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएं। अब अगर तीसरे नंबर की बात करें तो वहां हैं एमएस धोनी। धोनी ने अब तक 234 आईपीएल पारियों में 259 छक्के लगाए हैं। जहां रोहित शर्मा और विराट कोहली अपनी-अपनी टीमों के लिए ओपनिंग करते हैं और ज्यादा गेंदें खेलते हैं, वहीं धोनी आमतौर पर नीचे के क्रम में बल्लेबाजी करने आते हैं। इस वजह से ऐसा कम ही लगता है कि धोनी इन दोनों बल्लेबाजों को छक्कों के मामले में पीछे छोड़ पाएंगे।

First published on: Apr 09, 2025 06:08 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola