Ashutosh Singh
Read More
---विज्ञापन---
IPL 2025: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से हो रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है। वो टी20 में 13000 रन बनाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। 36 साल के विराट कोहली ने सोमवार, 7 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में RCB और MI के बीच खेले गए आईपीएल 2025 के 20वें मुकाबले में एक बड़ा मुकाम हासिल किया।
कोहली ने टी20 क्रिकेट में 13,000 रन पूरे कर लिए हैं। सबसे पहले ये रिकॉर्ड क्रिस गेल ने बनाया था, जब उन्होंने सीपीएल 2019 में जमैका तल्लावाह की ओर से खेलते हुए बारबाडोस ट्राइडेंट्स के खिलाफ ये उपलब्धि हासिल की थी। अब कोहली का नाम भी उन दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गया है, जिन्होंने टी20 में 13,000 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में क्रिस गेल, एलेक्स हेल्स, शोएब मलिक और कीरोन पोलार्ड जैसे खिलाड़ी पहले से शामिल हैं।
Fastest to 13000 T20 Runs (by Innings)
1⃣381 – Chris Gayle
2⃣386 – Virat Kohli
3⃣474 – Alex Hales
4⃣487 – Shoaib Malik
5⃣594 – Kieron Pollard#MIvsRCB #ViratKohli pic.twitter.com/3fHPIEIHsk---विज्ञापन---— CricTracker (@Cricketracker) April 7, 2025
विराट कोहली ने आईपीएल में 8,000 से ज्यादा रन बना लिए हैं। वह इस लीग में ऐसा करने वाले पहले और इकलौते खिलाड़ी हैं। कोहली ने अब तक 256 आईपीएल मैच खेले हैं, जिनमें उनका औसत 38 से ज्यादा रहा है। उन्होंने ये सभी मैच आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) के लिए ही खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 8 शतक भी लगाए हैं, जो कि आईपीएल में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज़्यादा हैं। रनों के मामले में शिखर धवन दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने अब तक 6,769 रन बनाए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।