IPL 2025: वरुण चक्रवर्ती ने आंद्रे रसेल के रिटायरमेंट पर किया बड़ा खुलासा, जीत के बाद सामने आया बयान

IPL 2025: आंद्रे रसेल लंबे समय से आईपीएल में केकेआर के लिए खेलते हुए आ रहे हैं। वहीं अब केकेआर के स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने रसेल के रियाटरमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है।

varun chakravarthy

varun chakravarthy

IPL 2025 KKR vs RR: आईपीएल 2025 का 53वां मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच में केकेआर ने 1 रन से जीत हासिल करके अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को बढ़ा दिया है। इस मैच में केकेआर के विस्फोटक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने कमाल का प्रदर्शन करके टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं मैच के बाद केकेआर के स्टार स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने रसेल के रिटायरमेंट को लेकर बड़ा खुलासा किया।

विज्ञापन

रसेल के संन्यास को लेकर क्या बोले वरुण?

मैच के बाद आंद्रे रसेल के रिटायरमेंट को लेकर वरुण चक्रवर्ती को लेकर बताया “जहां तक ​​मैंने उनसे बात की है और उनसे बातचीत की है, वह अभी भी आईपीएल के दो या तीन चक्र खेलना चाहते हैं – जो कि आसानी से छह साल और हैं। वह ठीक और फिट दिखते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी उम्र कितनी है, जब तक आप टीम में योगदान दे रहे हैं। यही मानसिकता है। फ्रेंचाइजी क्रिकेट में, कोई भी इस पर सवाल नहीं उठाएगा।”

विज्ञापन

रसेल बने प्लेयर ऑफ द मैच

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ केकेआर धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने कमाल का प्रदर्शन किया। रसेल ने केकेआर की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों पर सबसे ज्यादा 57 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में रसेल ने 4 चौके और 6 छक्के लगाए थे। इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए रसेल ने 1 ओवर में 11 रन खर्च किए थे। केकेआर की जीत में रसेल का अहम योगदान रहा, जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन

केकेआर ने 1 रन से जीता था मैच

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 206 रन बनाए थे। इसके राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 204 रन ही बना पाई थी और केकेआर ने 1 रन से मैच को अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ