Mohan Kumar
पत्रकारिता में लगभग आठ साल का अनुभव है। हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से सफर शुरू हुआ जो टीवी 9 और एडिटरजी जैसे पड़ावों से गुजरा। देश-विदेश और स्पोर्ट्स की खबरें पढ़ना और लिखना पसंद है।
Read More---विज्ञापन---
Shreyas Iyer IPL 2025: श्रेयस अय्यर की अगुवाई में पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन कर रही है और फाइनल में जगह बनाने के करीब है। टीम को गुरुवार को पहले क्वालीफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से आठ विकेट से करारी हार मिली। इस हार ने टीम का काफी मनोबल तोड़ दिया है। आरसीबी के खिलाफ पंजाब के सभी बल्लेबाजों ने निराश किया, जिनमें एक नाम कप्तान अय्यर का भी है। उनके बल्ले से सिर्फ दो रन निकले, जहां तो कंगारू तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का शिकार बने। उनके खराब प्रदर्शन और टीम के हारने के बाद अब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर टॉम मूडी ने उनकी जमकर खिंचाई की है।
मूडी ने बिना किसी संकोच के बताया कि कैसे श्रेयस हेजलवुड को पढ़ नहीं सके और आखिर में पंजाब को मैच गंवाना पड़ा। ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के अनुसार, मूडी ने माना कि अय्यर को अपने अहंकार को दूर करके आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पंजाब के कप्तान ने खेल की स्थिति और अपनी खुद की स्थिति को पूरी तरह से गलत समझा है। टी-20 फॉर्मेट में अय्यर को ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने 4 बार आउट किया है, जबकि उन्होंने 22 गेंदों का सामना करते हुए केवल 11 रन बनाए हैं।
Shreyas Iyer said “We have lost the battle but not the war”. pic.twitter.com/4cE5pTRidB
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 29, 2025
यह भी पढ़ें: PBKS vs RCB: जीत के बाद विराट कोहली ने अनुष्का की तरफ किया खास इशारा, VIDEO वायरल
अय्यर को लेकर मूडी ने कहा, ‘कभी-कभी आपको अपने अहंकार को जेब में रखकर आगे बढ़ना चाहिए। मेरे लिए यह स्थिति को न पढ़ने का एक आदर्श उदाहरण था। अतीत में जो कुछ भी सही नहीं था, उसे दूर करने की कोशिश करनी चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए। आप बस हेजलवुड को उन्हें आउट करते देखते हैं।’
मैच में जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा ने तीन-तीन विकेट चटकाकर पंजाब को 14.1 ओवर में मात्र 101 रनों पर ऑलआउट कर दिया। टीम के लिए मार्कस स्टोइनिस ने सर्वाधिक 26 रन बनाए, जबकि प्रभसिमरन सिंह और अजमतुल्लाह ने 18-18 रन बनाए। आरसीबी की ओर से लेग स्पिनर सुयश शर्मा ने 3 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि हेजलवुड ने 3.1 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। फिल साल्ट के 56 रनों की बदौलत आरसीबी ने यह टारगेट सिर्फ 10 ओवर में ही हासिल कर लिया। टीम के लिए मयंक अग्रवाल ने 19 और विराट कोहली ने 12 रन बनाए, जिससे आरसीबी 2016 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंची।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: एलिमिनेटर मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस की आई आफत, दो खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई टेंशन
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।