IPL 2025: टीम बदली तो जर्सी का रंग भी बदल गया और इसके साथ ही खेलने का अंदाज भी नया नजर आया। हम बात कर रहे हैं उन खिलाड़ियों की, जो आईपीएल 2025 में अपनी नई टीम के साथ खेलते हुए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। ये वो खिलाड़ी हैं, जिनके आगे विपक्षी टीमें बेबस नजर आईं, जिन्होंने अकेले दम पर मुकाबला जीता और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने। क्रुणाल पंड्या, ईशान किशन और नूर अहमद ऐसे ही नाम हैं, जो आईपीएल 2025 के पहले तीन मुकाबलों में अपनी नई टीमों के लिए हीरो साबित हुए। ये तीनों खिलाड़ी पिछले सीजन किसी और टीम का हिस्सा थे, लेकिन इस बार आईपीएल के 18वें सीजन में RCB, SRH और CSK के लिए जीत की बड़ी वजह बने हैं।
LSG से RCB में आते ही चमके क्रुणाल
आईपीएल 2025 के ओपनिंग मैच से ही धमाका देखने को मिला, जहां कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आमने-सामने थे। इस मुकाबले में RCB ने 7 विकेट से जीत दर्ज की, और इस जीत के नायक बने क्रुणाल पंड्या। उन्होंने गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए 4 ओवर में 29 रन देकर KKR के 3 विकेट चटकाए और टीम को शानदार जीत दिलाई। क्रुणाल पंड्या, जो पिछले सीजन तक लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का हिस्सा थे, इस बार RCB में शामिल हुए हैं। RCB ने उन्हें 5.75 करोड़ रुपये में खरीदा, और उन्होंने अपनी नई टीम के लिए दमदार प्रदर्शन करते हुए जीत में अहम भूमिका निभाई।
MI से SRH में आते ही ईशान किशन ने मचाया धमाल
आईपीएल 2025 का दूसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया, जहां SRH ने 44 रनों से बड़ी जीत हासिल की। इस जीत के हीरो बने ईशान किशन, जिन्होंने सिर्फ 45 गेंदों में शानदार शतक जड़ा और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। यह आईपीएल में ईशान किशन का पहला शतक था। पिछले सीजन तक वह मुंबई इंडियंस (MI) का हिस्सा थे, लेकिन इस बार SRH के लिए खेलते हुए उन्होंने अपनी नई टीम को दमदार शुरुआत दिलाई।
ईशान किशन पिछले सीजन तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, लेकिन आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन ने उन पर बड़ा दांव खेलते हुए 11.25 करोड़ रुपये की बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। अब ईशान के धमाकेदार प्रदर्शन को देखते हुए, SRH को अपने इस फैसले पर गर्व हो रहा होगा।
GT ने छोड़ा, CSK ने अपनाया – नूर अहमद ने दिखाया कमाल
आईपीएल 2025 का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया, जिसमें CSK ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े नायक बने नूर अहमद, जिन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 18 रन देकर मुंबई के 4 विकेट झटके। नूर अहमद ने आईपीएल में अपना डेब्यू पिछले सीजन ही किया था, जब वह गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे। हालांकि आईपीएल 2025 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने उन पर भरोसा जताते हुए 10 करोड़ रुपये में खरीदा, और उन्होंने अपनी नई टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत में अहम योगदान दिया।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
6 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
7 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
7 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
8 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
8 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
9 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
9 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines