Suryakumar Yadav Bouncer: आईपीएल 2025 में शनिवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच सीजन का नौवां मैच खेला गया, जहां गुजरात ने 36 रनों से जीत दर्ज की। इस मैच में मुंबई के सीनियर बल्लेबाज सू्र्यकुमार यादव के सिर पर एक घातक बाउंसर लगी, जिसकी वजह से वह मैदान पर गिर गए। यह ओवर तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा डाल रहे थे, जो कि मुंबई की पारी का 14वां ओवर था। यह एक स्लोअर बाउंसर थी, जो सूर्यकुमार के ग्लव्स पर लगकर हेलमेट पर जा लगी। गेंद लगने के बाद सूर्यकुमार मैदान पर ही गिर पड़े और काफी देर तक खड़े नहीं हो सके।
इस पूरे मामले ने हर किसी को हैरान कर दिया। इस दौरान गुजरात के खिलाड़ी दौड़कर उनके पास पहुंचे और इसके बाद मुंबई के फीजियो भी मैदान पर आ गए। हालांकि, अच्छी बात यह थी कि सूर्यकुमार को कोई गंभीर चोट नहीं आई। इसके बाद फीजियो ने उनका कंकशन टेस्ट किया जिसके बाद उन्हें फिर से बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया।
सूर्यकुमार को लेकर चिंतित दिखीं देविशा
जैसे ही सूर्यकुमार जमीन पर गिरे, वैसे ही कैमरामैन ने अपना कैमरा उनकी पत्नी देविशा शेट्टी पर घुमा दिया। देविशा यहां काफी परेशान और चिंतित दिखीं। इस बाउंसर का सूर्यकुमार के गेम पर भी फर्क पड़ा, जिसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर ही वो आउट हो गए। उनके बल्ले से 28 गेंदों पर 48 रनों की जोरदार पारी खेली और अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए। हालांकि उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी।
ऐसा रहा मैच का हाल
मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने साई सुदर्शन के 63 रनों की बदौलत 196 रनों का मजबूत स्कोर बनाया था। उनके अलावा शुभमन गिल ने 38 जबकि जोस बटलर ने 39 रनों का योगदान दिया। गुजरात से मिले 197 रनों के टारगेट के जवाब में मुंबई की टीम निर्धारित ओवरों में 160 रन ही बना सकी और यह मैच 36 रनों से हार गई। टीम के लिए सूर्यकुमार ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने भी 39 रनों का योगदान दिया। हालांकि दोनों बल्लेबाजों की पारियां टीम को जिताने के लिए काफी नहीं थीं।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: हार्दिक पंड्या के साथ हुई लड़ाई पर साई किशोर का रिएक्शन आया सामने, कह दी ये बड़ी बात
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
29 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
51 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines