Suryakumar Yadav IPL 2025: आईपीएल 2025 में पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस धमाकेदार फॉर्म में नजर आ रही है। टीम ने गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से रौंदकर इस सीजन की लगातार छठी जीत दर्ज की। टीम के लगातार अच्छे प्रदर्शन करने की एक वजह दिग्गज बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की फॉर्म भी है, जो राजस्थान के खिलाफ भी जारी रही।
उन्होंने गुरुवार को राजस्थान के खिलाफ सिर्फ 23 गेंदों पर ही 48 रनों की जोरदार पारी खेली। उनकी इस पारी में चार चौके और तीन छक्के शामिल रहे। अपनी इस पारी के दम पर सूर्यकुमार ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल सूर्यकुमार ने अब तक लगातार 11 मैचों में 25 से ज्यादा रन बनाए हैं, जो एक नया आईपीएल रिकॉर्ड है।
टूट गया उथप्पा का दशक पुराना रिकॉर्ड
उन्होंने इस मामले नें दिग्गज बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा को पछाड़ा, जो आईपीएल में लगातार दस मैचों में 25 से ज्यादा रन बना चुके थे। केकेआर के पूर्व ओपनर ने 2014 में यह कारनामा किया था। उनके इस प्रदर्शन के दम पर केकेआर ने उस साल अपना दूसरा आईपीएल खिताब जीता था, जहां उथप्पा ने ऑरेंज कैप जीती थी। इस लिस्ट में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली तीसरे नंबर पर है, जिनके नाम लगातार नौ मैचों में 25 या उससे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है।
सूर्यकुमार के सिर सजी ऑरेंज कैप
सूर्यकुमार बेशक अपनी फिफ्टी पूरी नहीं कर सके, लेकिन वो अपने नाम ऑरेंज कैप करने में सफल रहे। सूर्यकुमार ने अब तक 11 मैचों में 67.86 की औसत से 475 रन बनाए हैं, जिसमें तीन फिफ्टी शामिल हैं। उन्होंने इस मामले में गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन को पछाड़ा। सूर्यकुमार ने अब तक 11 मैच खेले हैं, जबकि सुदर्शन ने नौ मैच खेले हैं। लिस्ट में विराट 443 रनों के साथ तीसरे नंबर पर है। अन्य खिलाड़ियों की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल 439 रनों के साथ चौथे नंबर पर हैं। गुजरात के ही जोस बटलर और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के निकोलस पूरन 400 रन का आंकड़ा पार करने वाले अन्य खिलाड़ी हैं।
संबंधित खबरें
संकट में रविंद्र जडेजा का वनडे करियर, क्या टूटेगा वर्ल्ड कप खेलने का सपना?
5 hrs agoकौन हैं झारखंड के कुमार कुशाग्र? पहली बार टीम इंडिया में मिला मौका
6 hrs agoबीसीसीआई ने एक साथ 3 टीमों का किया ऐलान, जानिए 5 बड़ी बातें
6 hrs agoमंधाना की कप्तानी में भारत ने जीत के साथ किया आगाज, जिम्बाब्वे को दी मात
7 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान
8 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का हुआ ऐलान
8 hrs agoबेंगलुरु में बल्लेबाजों का होगा राज या गेंदबाजों का बोलबाला?
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में उतरेंगे शुभमन गिल, जानें कब और किस टीम से होगा मुकाबला
8 hrs agoआखिरी टी-20 मुकाबले में ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के हीरो
9 hrs agoIPL 2027 से कट सकता है इन 4 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का पत्ता
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines