IPL 2025 Sunrisers Hyderabad: पैट कमिंस की अगुवाई में खेल रही सनराइजर्स हैदराबाद को सोमवार को बड़ा झटका लगा है, जहां ऑलराउंडर स्मरण रविचंद्रन चोट की वजह से आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। स्मरण इस साल की शुरुआत में तब सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में विदर्भ के खिलाफ कर्नाटक की ओर से खेलते हुए शतक जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई थी।
हर्ष दुबे को मिला मौका
टीम ने उनकी जगह ऑलराउंडर हर्ष दुबे को इस सीजन के बचे हुए मैचों के लिए टीम में शामिल किया है। 22 साल के दुबे बाएं हाथ के स्पिनर हैं और उन्होंने 16 टी-20 मैचों में नौ विकेट चटकाए हैं। हालांकि बल्ले से उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है, जहां उन्होंने पांच पारियों में सिर्फ 19 रन बनाए हैं। हालांकि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका प्रदर्शन ज्यादा प्रभावशाली रहा है, जहां उनके नाम 18 मैचों में 97 विकेट हैं। वह विकेटों का शतक लगाने से सिर्फ तीन विकेट हैं। वह हाल ही में विदर्भ की रणजी ट्रॉफी जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे।
पॉइंट्स टेबल में हैदराबाद का बुरा हाल
पैट कमिंस की टीम फिलहाल 10 मैचों में छह पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में नौवें नंबर पर है। टीम ने इस सीजन सिर्फ तीन मैच ही जीते हैं और सात हारे हैं। टीम का अगला मैच सोमवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स से होगा। टीम अब भी प्लेऑफ में जगह बनाने की दावेदार है। इसके लिए टीम को अब अपने अगले सभी मैच जीतने होंगे, साथ ही अन्य टीमों के नतीजे पर भी नजर रखनी पड़ेगी।
सनराइजर्स हैदराबाद टीम: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, कामिंदु मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी, अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, राहुल चाहर, वियान मुल्डर, अथर्व तायडे, सिमरजीत सिंह, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा।
यह भी पढ़ें: जिसके चलते BCCI से मिली दो बार सजा, दिग्वेश राठी ने फिर की वही हरकत, VIDEO वायरल
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
46 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
56 mins agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
57 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
1 hr agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
2 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines