IPL 2025 का खिताब कौन सी टीम जीतेगी? ये बड़ा सवाल है. इस सवाल के बीच भारत के दिग्गज बल्लेबाज रहे सुनील गावस्कर ने बड़ी भविष्वयाणी की है. उन्होंने इस सीजन में चैंपियन बनने की प्रबल दावदेार टीम के नाम का ऐलान कर दिया है. गावस्कर ने बताया है कि सीजन के आखिर में कौन सी टीम खिताब जीतेगी. गावस्कर ने उस टीम का नाम लिया है, जो पिछले 17 सीजन से खिताब के लिए तरस रही है. ये टीम कोई और नहीं बल्कि RCB है, जिसने आईपीएल 2025 में कमाल का खेल दिखाया है.
सुनील गावस्कर के मुताबिक ‘रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इस सीजन की सबसे मजबूत दावेदार है. RCB का प्रदर्शन इस सीजन में शानदार रहा है. रजत पाटीदार की कप्तानी में इस टीम ने अब तक खेले गए 10 मैचों में से 7 में जीत दर्ज की. वो इस वक्त 14 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर मौजूद है.
गावस्कर ने बताई RCB की ताकत
इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान सुनील गावस्कर ने कहा कि RCB ने इस सीजन में बेहतरीन बल्लेबाजी और शानदार फील्डिंग का प्रदर्शन किया है. विराट कोहली, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडिक्कल और जोश हेजलवुड जैसे खिलाड़ियों ने टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई है.
MI से आगे RCB को रखा
गावस्कर गावस्कर ने ये भी माना कि पिछले लगातार 6 मैच जीतने वाली मुंबई इंडियंस RCB की ताकत का मुकाबला करने के करीब है, लेकिन उन्होंने RCB को खिताब की दौड़ में थोड़ा आगे बताया. गावस्कर ने कहा ‘RCB की बल्लेबाजी और फील्डिंग शानदार रही है. मुंबई इंडियंस करीब है, लेकिन RCB के पास बढ़त है. सवाल यह है कि क्या वे इस लय को बनाए रख सकते हैं.’
ग्रुप स्टेज में बचे हैं चार मुकाबले
आईपीएल 2025 में RCB ने अब तक 10 मैचों में से 7 जीते हैं, जबकि 3 में हार का सामना किया है. टीम के ग्रुप स्टेज के चार मैच अभी बचे हैं, जिनमें से तीन उनके घरेलू मैदान पर खेले जाएंगे. घरेलू मैदान का रिकॉर्ड उनके लिए चुनौती बन सकता है. 3 मई यानी आज RCB का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होगा, जिसे उन्होंने पहले हाफ में हराया था. इस साल CSK पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, लेकिन RCB के लिए यह मुकाबला प्लेऑफ में अपनी स्थिति मजबूत करने का मौका होगा.
ये भी पढ़ें: IPL 2025: सिर्फ 1 छक्का ठोककर बड़ा धमाका करेंगे MS Dhoni, इस मामले में बनेंगे नंबर वन
IPL 2025: ये 3 चीजें विराट कोहली को बनाती हैं खास, तारीफ में क्या बोलीं ऐश्वर्या राय बच्चन?
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
3 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
12 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
12 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
13 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines