हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025 में आज होगा डबल धमाल, जानें क्या है दोनों मैचों का समय?

IPL 2025: आईपीएल 2025 में आज 2 मैच देखने को मिलने वाले हैं। जानिए क्या है दोनों मैचों का समय? पहला मैच हैदराबाद तो दूसरा मैच चेन्नई में खेला जाएगा।

विज्ञापन
IPL 2025

IPL 2025: आईपीएल 2025 में आज 2 मुकाबले होने वाले हैं। पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा तो वहीं दूरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत होगी। पहला मुकाबला हैदराबाद में तो दूसरा मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा। आज फैंस का भरपूर मनोरंजन होने वाला है। फैंस के चहीते एमएस धोनी भी आज एक्शन में दिखाई देंगे। दोनों मैच अलग-अलग समय पर शुरू होंगे। सीजन-18 का पहला मुकाबला केकेआर और आरसीबी के बीच खेला गया था, जो तय समय से थोड़ा देरी से शुरू हुआ था। ऐसे में सवाल ये है कि क्या आज होने वाले दोनों मैच तय समय पर शुरू होंगे।

SRH vs RR मैच का समय

आज का पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। मैच के लिए टॉस 3 बजे होगा। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संजू सैमसन नहीं बल्कि रियान पराग करते हुए दिखाई देंगे।

ये भी पढ़ें:- KKR vs RCB: विराट-सॉल्ट और रहाणे पर भारी पड़ा ये ‘धुरंधर’ बना प्लेयर ऑफ द मैच

विज्ञापन

CSK vs MI मैच का समय

आज का दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच चेन्नई के चेपॉक में खेला जाएगा। ये मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि मैच के लिए टॉस 7 बजे होगा। इस मैच में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं होंगे, जिसके चलते सूर्यकुमार यादव कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।

केकेआर और आरसीबी के बीच खेला गया सीजन-18 का पहला मैच

आईपीएल 2025 सीजन-18 का पहला मुकाबला केकेआर और आरसीबी के बीच खेला गया था। इस मैच से पहले ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शानदार ओपनिंग सेरेमनी देखने को मिली थी। जिसके चलते मैच थोड़ा देरी से शुरू हुआ था। पहले मैच में आरसीबी ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- KKR vs RCB: हार के बाद कप्तान रहाणे का बड़ा बयान, बताया कहां हुई टीम से चूक?

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola