SRH vs RCB: बिना मैच खेले ही पंजाब किंग्स को हुआ फायदा, आरसीबी को लगा झटका

SRH vs RCB: आरसीबी को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों मिली हार के बाद पॉइंट्स टेबल में तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। आरसीबी की हार से पंजाब किंग्स को फायदा मिला है।

SRH vs RCB

SRH vs RCB

विज्ञापन

IPL 2025 SRH vs RCB: बीती रात आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में आरसीबी को हार के साथ तगड़ा झटका लगा है। इस मैच में मिली हार के बाद आरसीबी टॉप-2 से बाहर हो गई है, जबकि पंजाब किंग्स को बिना मैच खेले ही फायदा हो गया।

पंजाब किंग्स को हुआ फायदा

सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी को 42 रन से हराया। हालांकि सनराइजर्स पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर है लेकिन उसने आरसीबी का खेल थोड़ा खराब कर दिया। इस हार के साथ आरसीबी की टीम अब पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 से बाहर हो गई है, जबकि बिना मैच खेले पंजाब किंग्स तीसरे से दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। आरसीबी के नेट रनरेट में हार के बाद गिरावट आई है। वहीं पंजाब किंग्स अगर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना अगला मैच जीत जाती है तो वो सीधे टॉप पर पहुंच जाएगी।

विज्ञापन

फिलहाल गुजरात टाइटंस की टीम 18 अंक के साथ पहले पायदान पर बनी हुई है। पंजाब किंग्स के पास अब टॉप-2 में बने रहने का सुनहरा मौका है। अगर श्रेयस अय्यर की टीम अपने अगले दोनों मैच जीत जाती है तो उसके 21 अंक हो जाएंगे और वो पहले पायदान पर बनी रहेगी। जिससे उसको फाइनल में पहुंचने के लिए 2 चांस मिलेंगे।

विज्ञापन

आरसीबी को 42 रन से मिली हार

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 231 रन बनाए थे। हैदराबाद की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 48 गेंदों पर 94 रन की नाबाद पारी खेली, इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने 34 रन बनाए थे।

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम 19.5 ओवर में 189 रनों पर ढेर हो गई थी। आरसीबी की तरफ से फिल सॉल्ट ने सबसे ज्यादा 62 रन की पारी खेली थी, वहीं विराट कोहली ने 43 रन बनाए थे। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ