हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

SRH vs RCB: 'मैच हारना अच्छा था...' हार के बाद ये क्या बोल गए कप्तान जितेश शर्मा?

IPL 2025 SRH vs RCB: सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों मिली हार के बाद आरसीबी के कप्तान जितेश शर्मा ने बताया कहां टीम से चूक हो गई। जिसके चलते हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन
SRH vs RCB

IPL 2025 SRH vs RCB: आईपीएल 2025 में 65वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीद लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में आरसीबी को करारी हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद आरसीबी को पॉइंट्स टेबल में झटका भी लगा है। इस मैच से पहले आरसीबी दूसरे पायदान पर थी, लेकिन सनराइजर्स के हाथों मिली हार के बाद टीम अब तीसरे पायदान पर खिसक गई है। वहीं हार के बाद इस मैच में आरसीबी की कप्तानी कर रहे जितेश शर्मा भी थोड़े निराश दिखे।

हार के बाद जितेश शर्मा का बड़ा बयान

जितेश शर्मा ने कहा “मुझे लगता है कि 20-30 रन ज्यादा थे, मेरे पास कोई जवाब नहीं है। हम जंग खाए हुए थे और मुझे लगता है कि तीव्रता नहीं थी, लेकिन यह गेम हारना अच्छा है। मैं परेशान था क्योंकि मैं आउट हो गया, मैं उस क्षेत्र में नहीं था जहां टिम डेविड घायल हो गए थे। मुझे लगता है कि यह गेम हारना अच्छा था, सकारात्मक बात यह है कि हम अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस हार के बाद मुझे लगता है कि यह झटका अच्छा है, हम आने वाले खेलों में अच्छे तरीके से वापसी करेंगे।”

आरसीबी का मिडिल ऑर्डर रहा फ्लॉप

इस मैच में विराट कोहली और फिल सॉल्ट की सलामी जोड़ी ने आरसीबी को शानदार शुरुआत दिलाई थी। पहले विकेट के लिए इन दोनों बल्लेबाजों के बीच में 80 रन की साझेदारी महज 7 ओवर में ही हो गई थी, लेकिन सनराइजर्स के खिलाफ आरसीबी का मिडिल ऑर्डर फ्लॉप साबित हुआ। रोमारियो शेफर्ड तो इस मैच में अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे, इसके अलावा टिम डेविड ने 1 रन, क्रुणाल पांड्या ने 8 रजत पाटीदार ने 18 रन ही बनाए थे।

विज्ञापन

ईशान किशन बने प्लेयर ऑफ द मैच

इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से ईशान किशन ने कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। उन्होंने आरसीबी के गेंदबाजों की पिटाई करते हुए 48 गेंदों पर 94 रनों की नाबाद पारी खेली थी। जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल थे। इस पारी के चलते उनके प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

ये भी पढ़ें:- RCB vs SRH: सॉल्ट-कोहली पर भारी पड़ी ईशान किशन की धांसू पारी, लखनऊ में उदय हुआ हैदराबाद का ‘सूरज’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola