हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

SRH vs PBKS: ट्रैविस हेड का बड़ा खुलासा, मैक्सवेल-स्टोइनिस के साथ हुई नोकझोंक पर कही ये बात

SRH vs PBKS
विज्ञापन

IPL 2025 SRH vs PBKS: आईपीएल 2025 में बीते दिन खेले गए सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के मैच में ट्रैविस हेड की ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस से नोकझोंक हो गई थी। इस दौरान दोनों को एक-दूसरे पर कुछ कमेंट करते हुए देखा गया था। वहीं ओवर खत्म होने के बाद मार्कस स्टोइनिस के साथ भी हेड की कुछ बातचीत हुई थी। हेड ने मैच खत्म होने बाद इस नोकझोंक का भी खुलासा किया।

मैच के बाद क्या बोले ट्रैविस हेड?

मैच के बाद ट्रैविस हेड ने मैक्सवेल और स्टोइनिस के साथ हुई तीखी नोकझोंक पर कहा “जब आप एक-दूसरे को इतने अच्छे से जानते हैं तो आप एक-दूसरे की सबसे अच्छी और सबसे खराब चीजें सामने लाते हैं, कुछ ज्यादा गंभीर नहीं, बस थोड़ी-बहुत हंसी-मजाक थी।”

उन्होंने कहा “विजेताओं की सूची में शामिल होना अच्छा है। हमें इसकी जरूरत थी। हमने खुद को मौका दिया, शुरुआत में थोड़ा और धैर्य दिखाया। हम जानते थे कि वे किस योजना के साथ आने वाले हैं। हमने खुद को थोड़ा और समय दिया और शानदार शुरुआत की। हमने वही चीजें की जो हमने पिछले साल वाकई अच्छी की थीं और यही हमारी इतनी अच्छी साझेदारी थी। यह सिर्फ एक-दूसरे को प्रोत्साहित करने, अपने लक्ष्य चुनने और मंच तैयार करने के बारे में है। हमने उस विकेट पर 270-280 रन बनते देखे हैं।”

विज्ञापन

ट्रैविस हेड ने खेली थी शानदार पारी

पिछले कुछ मैचों से ट्रैविस हेड का बल्ला भी खामोश नजर आ रहा था, लेकिन इस मैच में हेड ने काफी समझदारी से बल्लेबाजी की। पंजाब किंग्स के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए हेड ने 37 गेंदों पर 66 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे।

सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 विकेट से जीता मैच

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 245 रन बनाए थे। पंजाब की तरफ से कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 82 रन की पारी खेली थी। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने 246 रन के लक्ष्य को 18.3 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। सनराइजर्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 141 रन की पारी खेली थी।

विज्ञापन

ये भई पढ़ें:- SRH vs PBKS: अभिषेक ने 2 खास लोगों को डेडिकेट किया अपना शतक, कह दी बड़ी बात

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola