IPL 2025 SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपने आईपीएल इतिहास का पहला शतक लगाया। ये शतक महज 40 गेंद में आया। इस शतक को लगाने के बाद अभिषेक ने खास अंदाज में सेलिब्रेशन किया, उन्होंने अपनी जेब से एक पर्ची निकाली थी जिस पर ऑरेंज आर्मी के लिए एक खास संदेश लिखा था। वहीं मैच के बाद अभिषेक के जोड़ीदार ट्रैविस हेड ने खुलासा करते हुए बताया कि आखिर कितने दिन से अभिषेक उस पर्ची को अपनी पॉकेट में डालकर खेल रहे थे?
अभिषेक की पर्ची पर हेड का खुलासा
शतक लगाने के बाद अभिषेक शर्मा ने अपनी पॉकेट से जो पर्ची निकाली थी उस पर लिखा था ‘ये शतक ऑरेंज आर्मी के लिए…’ वहीं मैच के बाद ट्रैविस हेड ने पर्ची पर खुलासा करते हुए बताया कि “यह नोट अभिषेक शर्मा की जेब में छह मैचों से था, खुशी है कि यह आज रात बाहर आया।” यानी पिछले सभी मैचों में अभिषेक इस पर्ची को लेकर खेल रहे थे लेकिन उनका प्रदर्शन उस तरह का नहीं रहा था कि वे इसको निकालकर सेलिब्रेशन कर पाते।
इस मैच से पहले नहीं लगाया था एक भी छक्का
इस सीजन में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन पहले 5 मैचों में कुछ खास नहीं रहा था। इन 5 मैचों में अभिषेक एक भी छक्का नहीं लगा पाए थे, लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ इस खिलाड़ी ने छक्कों की बारिश की। इस मैच में अभिषेक ने 55 गेंदों पर 141 रन की पारी खेली थी। जिसमें उनके बल्ले से 14 चौके और 10 छक्के लगाए थे।
ट्रैविस हेड ने भी खेली थी शानदार पारी
इस मैच में अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की जोड़ी ने पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की थी। हेड ने बल्लेबाजी करते हुए मैच में 37 गेंदों पर 66 रन की पारी खेली थी। इस पारी में 9 चौके और 3 शानदार छक्के लगाए थे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने एक झटके में विराट-केएल राहुल को छोड़ा पीछे, ऑरेंज कैप लिस्ट में मारी एंट्री
संबंधित खबरें
टीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
38 mins agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
1 hr agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
9 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
9 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
10 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
10 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
11 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
11 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
11 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines