IPL 2025, Nicholas pooran: आईपीएल 2025 में हर मैच एक नया रोमांच ला रहा है. 27 मार्च को SRH vs LSG के बीच हुए मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ, जिसने 2 साल पुरानी कहानी ताजा कर दी. इस मैच के बाद सनराइजदर्स हैदरबाद टीम मन ही मन अपनी गलती पर पछता रही होगी. ये गलती इस मैच की नहीं बल्कि 2023 सीजन के लिए हुई नीलामी से पहले की है. इस कहानी को समझने के लिए सबसे पहले मैच का जिक्र करना होगा. यह पूरी कहानी निकोलस पूरन से जुड़ी है, जिन्होंने हैदराबाद को उसी के घर में बुरी तरह से पीटा और लखनऊ की जीत के हीरो बने.
सबसे पहले बात मैच की करते हैं. 27 मार्च को हैदराबाद में खेले गए सीजन के 7वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ बुरी हार का सामना करना पड़ा. टीम की मालकिन काव्या मारन को उम्मीद थी कि उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स को हराने के बाद इस मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन करेगी, लेकिन हैदराबाद की टीम 190 रन बनाने के बावजूद मैच नहीं बचा पाई.
LSG ने इस लक्ष्य को महज 16.1 ओवर में हासिल कर लिया. लखनऊ के लिए पूरन क्रीज पर दीवार की तरह खड़े रहे और छक्कों की बारिश से फैंस का दिन बना दिया. एक तरफ जहां लखनऊ के फैंस के चेहरे पर मुस्कान थी तो वहीं SRH के डगआउट में उदासी और टीम की मालकिन की हालत रोने जैसी लग रही थी. उनके चेहरे पर चिंता और दुख साफ झलक रहा था.
पूरन ने 26 गेंदों पर टोके 70 रन
बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने SRH के खिलाफ सिर्फ 26 गेंदों में 70 रन की धुआंधार पारी खेली. उन्होंने आते ही चौकों-छक्कों की बरसात कर दी और SRH के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. पूरन की पारी का स्ट्राइक रेट 269 रहा, जिसने हैदराबाद की टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. हार के बाद काव्या मारन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जो बता रही हैं कि यह हार कितनी दर्द देने वाली रही.
आखिर क्या है 2 साल पुरानी वाली कहानी?
अब बात करते हैं 2 साल पुरानी कहानी के बारे में…जो सीधे तौर पर SRH और पूरन से जुड़ी है. यह खिलाड़ी पहले हैदराबाद टीम का सबसे बड़ा मैच विनर था. पूरन को इस टीम ने साल 2022 में 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. उस सीजन पूरन ने 14 मैचों में 306 रन बनाकर बढ़िया प्रदर्शन किया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें 2023 सीजन के लिए रिलीज कर दिया गया. यह एक बड़ी गलती साबित हुई, क्योंकि पूरन पिछले 2 साल से एलएसजी के लिए बढ़िया प्रदर्शन करते हैं और इस बार उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ तूफानी पारी खेलकर सबके होश उड़ा डाले.
पूरन ने दिया जवाब?
निकोलस पूरन को जब SRH ने छोड़ा तो LSG ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया. पूरन ने इस मुकाबले में SRH के खिलाफ अपनी तूफानी पारी से इस फैसले का जवाब दिया और अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाई. इस हार के चलते SRH को अपने गेंदबाजी आक्रमण पर दोबारा विचार करना होगा. अब देखना होगा कि अगले मैच में पूरन क्या करते हैं.
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
15 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
48 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines