IPL 2025 SRH vs DC: आईपीएल 2025 में आज 55वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शाम 7:30 बजे राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां दिल्ली के लिए ये सीजन काफी अच्छा रहा है तो वहीं सनराइजर्स के लिए बेहद खराब। हैदराबाद की टीम फिलहाल एलिमिनेट होने की कगार पर खड़ी है, ऐसे में आज दिल्ली के खिलाफ जीत हासिल करके पैट कमिंस की टीम पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को बेहतर करना चाहेगी। जिसके चलते आज सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन में 3 बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
शमी, किशन और रेड्डी का कट सकता है पत्ता
ईशान किशन के बल्ले से सीजन की शुरुआत में एक शतक निकला था, इसके बाद से ये खिलाड़ी लगातार फ्लॉप साबित हो रहा है। पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने महज 13 रन बनाए थे, ऐसे में अब कप्तान पैट कमिंस ईशान का पत्ता प्लेइंग इलेवन से काट सकते हैं।
दूसरी तरफ नीतीश कुमार रेड्डी के लिए भी ये सीजन कुछ खास नहीं रहा है। अभी तक रेड्डी ने सीजन-18 में 10 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए महज 173 रन बनाए हैं अब इस खिलाड़ी के ऊपर भी प्लेइंग इलेवन से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।
टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस बार सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा है, लेकिन इंजरी के बाद से उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। अभी तक हैदराबाद के लिए शमी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। अभी तक खेले गए ज्यादातर मैचों में गेंदबाजी के दौरान शमी काफी महंगे साबित हुए हैं। पिछले मैच में शमी ने गुजरात के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में बिना कोई विकेट चटकाए 48 रन खर्च किए थे। अब शमी की दिल्ली कैपिटल्स के साथ होने वाले मैच की प्लेइंग इलेवन से छुट्टी होती हुई दिखाई दे रही है।
इन 3 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
दिल्ली कैपिटल्स के साथ होने वाले मैच की प्लेइंग इलेवन में कप्तान पैट कमिंस आज वियान मुल्डर, कामिंडू मेंडिस और जयदेव उनादकट को शामिल कर सकते हैं।
SRH की संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, वियान मुल्डर, अनिकेत वर्मा, हेनरिक क्लासेन, कामिंडू मेंडिस, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट और हर्षल पटेल।
ये भी पढ़ें:-IPL 2025: बिना खेले ही बाहर हो गया सनराइजर्स हैदराबाद का खिलाड़ी, टीम ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
27 mins agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
31 mins agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
49 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
2 hrs agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines