हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: क्या SRH के खिलाफ मैच खेलेंगे शुभमन गिल? चोट पर आया बड़ा अपडेट

Shubman Gill: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में पीठ में ऐंठन हुई थी।

विज्ञापन
Shubman Gill

Shubman Gill Injury Update: शुभमन गिल की अगुवाई में गुजरात टाइटंस आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन कर रही है। लेकिन अब टीम पर संकट के बादल छा गए हैं, जहां कप्तान गिल पूरी तरह फिट नहीं है। गिल को पीठ में ऐंठन की वजह से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में बाहर बैठना पड़ा था। उनकी चोट पर अब टीम के डायरेक्टर विक्रम सोलंकी ने अपडेट दिया है।

प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए सोलंकी ने कहा कि टीम गिल के साथ बहुत सावधान रहने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि टीम को पूरा भरोसा है कि गिल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के लिए फिट होंगे। उन्होंने कहा, ‘उनकी पीठ में थोड़ी ऐंठन थी। हम बस इसके लेकर सावधानी बरत रहे हैं। हमें भरोसा है कि वह जल्द ठीक हो जाएंगे।’

यह भी पढ़ें: हार्दिक तुम योद्धा हो… आंख पर लगे 7 टांके, लेकिन फिर भी नहीं मानी हार, दिखाया गजब का कमिटमेंट

विज्ञापन

गुजरात की टीम इस समय पॉइंट्स टेबल में 12 पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर है। टीम को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए पांच में से दो मैच जीतने होंगे। गिल की बात करें तो उनका आईपीएल 2025 में अब तक लगातार अच्छा प्रदर्शन रहा है, जहां उन्होंने 9 मैचों में 389 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम चार फिफ्टी शामिल हैं। इस सीजन में उनका औसत 48.62 का है।

आईपीएल 2025 के लिए गुजरात टाइटंस की टीम- साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, करीम जनत, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, अरशद खान, दासुन शनाका, जयंत यादव, कुलवंत खेजरोलिया, शेरफेन रदरफोर्ड, मानव सुथार, गेराल्ड कोएत्जी, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola