IPL 2025 PBKS vs LSG: आईपीएल 2025 में बीती रात पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स ने एलएसजी को 37 रनो से मात देकर प्लेऑफ की तरफ एक मजबूत कदम बढ़ाया है। एलएसजी को हराने के साथ पंजाब किंग्स की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है, लेकिन जीत के बावजूद कप्तान अय्यर को एक बात का डर सता रहा है, जिसका जिक्र कप्तान ने मैच के बाद किया।
अय्यर को सता रहा इस बात का डर
एलएसजी पर जीत के साथ कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया “मैं इस जीत से काफी खुश हूं, सभी ने शानदार खेल दिखाया। जिस समय पर जिस खिलाड़ी से उम्मीद थी उसने अच्छा योगदान दिया। हालांकि हमें अपनी फील्डिंग को ओर ज्यादा अच्छा करने की जरूरत है। हमें मैदान पर काफी सचेत रहना होगा। हमें सिर्फ ये सोचकर मैदान पर उतरना होगा कि यह मैच जीतना है।”
PBKS की जीत में चमके प्रभसिमरन सिंह
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 236 रन बनाए थे। मैच में पंजाब किंग्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा 91 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 7 छक्के लगाए थे। इस शानदार प्रदर्शन के चलते प्रभसिमरन को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
LSG को मिली छठी हार
237 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 199 रन ही बना पाई थी। एलएसजी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आयुष बदोनी ने सबसे ज्यादा 74 रनों की पारी खेली थी। इस सीजन 11 मैचों में ये एलएसजी की छठी हार है, जिसके चलते टीम पर प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का खतरा भी मंडराने लगा है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: प्लेऑफ की रेस से LSG बाहर? PBKS से हार के बाद रास्ता हुआ मुश्किल
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
8 mins agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
41 mins ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
1 hr agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
2 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
11 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
12 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
12 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines