IPL 2025: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में शार्दुल ठाकुर को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस गेंदबाज पर भरोसा जताया और सीजन की शुरुआत से पहले चोटिल हुए मोहसिन खान की जगह शार्दुल को टीम में शामिल किया गया और पहले मैच से ही ये गेंदबाज कमाल का प्रदर्शन कर रहा है। वहीं बीते दिन लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मैच के बाद शार्दुल ठाकुर कमेंटेटर्स पर भड़कते हुए दिखाई दिए।
शार्दुल ने कमेंटेटर्स को सुनाई खरी-खोटी
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए शार्दुल ठाकुर ने कहा “मेरा हमेशा से मानना रहा है कि एक गेंदबाजी इकाई के तौर पर हमने पूरे सीजन में अच्छी गेंदबाजी की है। कमेंट्री में कई बार आलोचना होती है, वे गेंदबाजों पर सख्ती करने की कोशिश करते हैं। लेकिन आपको यह समझना होगा कि क्रिकेट एक निश्चित दिशा में आगे बढ़ रहा है, जहां 200+ स्कोर आम होता जा रहा है और जैसा कि आपने कहा, आलोचना हमेशा होगी खासकर कमेंटेटरों की तरफ से।”
आगे उन्होंने कहा “स्टूडियो में बैठकर किसी की गेंदबाजी पर टिप्पणी करना आसान है, लेकिन वे मैदान पर वास्तविक तस्वीर नहीं देखते। मुझे यकीन है कि किसी की आलोचना करने से पहले उन्हें अपने आंकड़े देखने चाहिए।”
पर्पल कैप की रेस में दूसरे नंबर पर शार्दुल
पहले मैच से ही इस सीजन में शार्दुल ठाकुर कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। अभी तक 6 मैचों में गेंदबाजी करते हुए शार्दुल ने 11 विकेट चटकाए हैं। फिलहाल ये गेंदबाज पर्पल कैप की लिस्ट में दूसरे नंबर पर बना हुआ है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर सीएसके के गेंदबाज नूर अहमद 12 विकेट के साथ मौजूद हैं।
गुजरात टाइटंस के खिलाफ चटकाए 2 विकेट
आईपीएल 2025 के 26वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस की भिड़ंत हुई थी। इस मैच को एलएसजी ने 6 विकेट से अपने नाम किया था। एलएसजी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मैच में शार्दुल ठाकुर ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे।
ये भी पढ़ें:- SRH vs PBKS: महज 28 रन पर खत्म हो जाती अभिषेक शर्मा की पारी, फिर गेंदबाज से हुई ये बड़ी गलती
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
16 mins agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
2 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
9 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
11 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
12 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines