IPL 2025: आईपीएल 2025 में शुक्रवार को लीग की दो मजबूत टीमों का आमना-सामना हुआ, जहां चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हुई। इस मैच में रजत पाटीदार की अगुवाई वाली आरसीबी ने सभी को चौंकाते हुए सीएसके को 50 मात देकर इतिहास रच दिया। 2008 के बाद यह पहला मौका है जब आरसीबी ने चेपॉक स्टेडियम में घरेलू टीम चेन्नई को हराया है। इस मैच में धोनी नौवें नंबर पर बैटिंग करने उतरे और 16 गेंदों पर 30 रन बनाकर नाबाद रहे। टीम मैनेजमेंट के धोनी को इतने नीचे बैटिंग कराने पर जमकर आलोचना हो रही है। इस मामले पर अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन का बयान सामने आया है।
धोनी को ऊपर बैटिंग करनी चाहिए थी- वॉटसन
वॉटसन का मानना है कि धोनी को 9वें नंबर पर बैटिंग के लिए नहीं आना चाहिए था और उन्हें अश्विन से पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए थी। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके वॉटसन ने कहा कि धोनी को आरसीबी के खिलाफ मैच में ऊपर बैटिंग करने आना चाहिए था। बेंगलुरु के खिलाफ मैच में सीएसके के पूर्व कप्तान धोनी 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और 16 गेंदों पर 30 रन बनाने में सफल रहे। हालांकि उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी, जहां टीम को अपने घर में 50 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी।
यह भी पढ़ें: ‘हम बहुत अच्छा खेल रहे थे, लेकिन’, करारी हार पर छलका मोहम्मद रिजवान का दर्द
‘जियो हॉटस्टार’ पर ‘मैच सेंटर लाइव’ पर बोलते हुए वॉटसन ने कहा कि अगर धोनी बैटिंग ऑर्डर में ऊपर बैटिंग करते तो सीएसके की जीत की संभावना मजबूत होती। उन्होंने कहा कि कप्तान गायकवाड़ को थाला को ऊपर बैटिंग कराना चाहिए, ताकि वह अपनी स्किल्स का पूरा इस्तेमाल कर सकें। उन्होंने आगे कहा, ‘सीएसके के फैंस मैच में यही देखने आते है, 16 गेंदों पर 30 रन की पारी। मुझे उन्हें बैटिंग ऑर्डर में ऊपर आते देखना बहुत अच्छा लगता। मेरी राय में उन्हें अश्विन से पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए थी।’ अपनी 30 रनों की पारी के साथ ही धोनी सुरेश रैना को पीछे छोड़कर आईपीएल में सीएसके के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए है। धोनी की 30 रनों की पारी में तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे।
यह भी पढ़ें: NZ vs PAK: मिट्टी में मिल गई बाबर आजम की रिकॉर्डतोड़ पारी, न्यूजीलैंड ने 73 रनों से पटका
संबंधित खबरें
एक ही दिन 2 मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें LIVE
6 mins agoIND vs NZ: कैच छोड़ने पर सवाल हुआ तो भड़क उठे ग्लेन फिलिप्स
53 mins agoसोनी का सब्सक्रिप्शन नहीं, तो यहां फ्री में देखें IND vs NZ दूसरा टी20 मैच
1 hr agoहार्दिक पंड्या की कप्तानी पर संकट? मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट ने दिया हिंट
1 hr agoBCCI का बड़ा ऐलान, परविंदर अवाना बने जूनियर सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष
2 hrs agoविराट कोहली ने किया था टीम में वापसी का वादा, फिर नहीं दिया जवाब
2 hrs ago72 साल का इंतजार खत्म, भारत ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता मेडल
3 hrs ago30 की उम्र में भारतीय क्रिकेटर सब्बीनेनी मेघना ने किया संन्यास का ऐलान
4 hrs agoटीम इंडिया में बड़ा बदलाव, केएल राहुल की जगह इस युवा खिलाड़ी को मिला मौका
5 hrs agoईशान की जगह दूसरे T20I की प्लेइंग-11 में शामिल हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines