Shah Rukh Khan Ness Wadia IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। फिलहाल मेगा ऑक्शन को लेकर चर्चा चल रही है। इसके लिए मुंबई में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) मुख्यालय में आईपीएल मालिक एकजुट हुए हैं। इस मीटिंग से एक बड़ी खबर चर्चा में आई है।
शाहरुख खान की नेस वाडिया से बहस
क्रिकबज की खबर के अनुसार, मेगा ऑक्शन के खिलाफ कई फ्रेंचाइजी ने आवाज उठाई है। जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मालिक शाहरुख खान भी शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी। इस दौरान उनकी पंजाब किंग्स के सह-मालिक नेस वाडिया के साथ तीखी बहस हो गई। दरअसल, शाहरुख खान बड़ी संख्या में खिलाड़ियों को रिटेन करने के पक्ष में थे, जबकि वाडिया की राय जुदा थी। वह चाहते थे कि ज्यादा खिलाड़ियों को रिटेन न किया जाए। मीटिंग में रिटेंशन की संख्या निर्धारित की जाएगी। यदि बीसीसीआई की ओर से मेगा नीलामी को खत्म करने का फैसला किया जाता है तो रिटेंशन की भी बात खत्म हो जाएगी।
ये मालिक रहे शामिल
जानकारी के अनुसार, मीटिंग में लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका, दिल्ली कैपिटल्स के किरण कुमार गांधी, चेन्नई सुपर किंग्स की रूपा गुरुनाथ, सनराइजर्स हैदराबाद की काव्या मारन, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के प्रथमेश मिश्रा और राजस्थान रॉयल्स के मनोज बडाले के शामिल होने की बात सामने आई है। कुछ मालिक वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शामिल हुए। इसमें मुंबई इंडियंस की नीता अंबानी शामिल हैं।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
1 hr ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
1 hr agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
1 hr agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
2 hrs agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
2 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
3 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines