हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

इस दिन होगा IPL 2025 के शेड्यूल का ऐलान! 21 मार्च से शुरू हो रही लीग

IPL 2025 को लेकर बड़ा अपडेट सामने जा रहा है, जहां बताया जा रहा है कि बीसीसीआई अगले सात दिनों के भीतर आईपीएल 2025 के पूरे शेड्यूल की घोषणा कर सकता है।

विज्ञापन
IPL 2025

IPL 2025: दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की निगाहें इस समय पाकिस्तान में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी पर हैं। इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला नौ मार्च को होना है। टूर्नामेंट खत्म होते ही फैंस को आईपीएल का रोमांच देखने को मिलेगा। इस तरह क्रिकेट के दीवानों को अगले कुछ महीने लगातार क्रिकेट का डोज मिलने वाला है। इस टूर्नामेंट का 18वां सीजन 21 मार्च 2025 से शुरू होगा। हालांकि इसका शेडयूल अब तक जारी नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि बीसीसीआई अगले सात दिनों के भीतर आईपीएल 2025 के पूरे शेड्यूल की घोषणा कर सकती है।

दो मैच बाहर खेलेगी दिल्ली

इस घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने ‘स्पोर्ट्स तक’ को यह भी पुष्टि की कि दो टीमें अपने घरेलू मैच बाहर खेलेंगी। उल्लेखनीय है कि दिल्ली कैपिटल्स अपने दो घरेलू मैच विजाग में खेलेगी। पिछले सीजन में भी दिल्ली को अपने कुछ मैच विजाग में खेलने पड़े थे क्योंकि WPL आईपीएल 2024 की शुरुआत के करीब खत्म हो गया था और अरुण जेटली स्टेडियम आईपीएल मैचों की मेजबानी के लिए तैयार नहीं था। इस बीच, 2008 आईपीएल खिताब विजेता राजस्थान रॉयल्स भी अपने दो घरेलू मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेगी, जिस पर अभी फैसला होना बाकी है।

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: क्या तीसरे वनडे मैच से विराट कोहली होंगे बाहर? ये हो सकती है बड़ी वजह

21 मार्च से हो रहा आगाज

इससे पहले आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने पुष्टि की थी कि यह लीग 21 मार्च से पूरे जोश और उत्साह के साथ शुरू होगी। लीग का फाइनल 25 मई को होने की उम्मीद है। कथित तौर पर हैदराबाद का राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम पहले दो प्लेऑफ मैचों की मेजबानी करेगा, जबकि कोलकाता का ईडन गार्डन दूसरे प्लेऑफ और फाइनल का स्थल होगा। पिछले साल जेद्दा में हुए मेगा ऑक्शन से पहले आईपीएल 2025 शुरू होने की तारीख 14 मार्च बताई गई थी, हालांकि अब यह पुष्टि हो गई है कि आगामी सीजन 21 मार्च 2025 से शुरू होकर 25 मई 2025 तक चलेगा।

यह भी पढ़ें: कब फॉर्म में लौटेंगे किंग कोहली? मुथैया मुरलीधरन ने स्टार बल्लेबाज को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें