IPL 2025 Schedule Announced: आईपीएल 2025 शेड्यूल का ऐलान 16 फरवरी को हो गया है। फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है। टूर्नामेंट की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। टूर्नामेंट को 13 वेन्यू पर खेला जाएगा। पहला मैच केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। ये मैच कोलकाता में खेला जाएगा। इसके अलावा दूसरा मैच राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है। टूर्नामेंट में कुल 74 मैच खेले जाएंगे।
23 मार्च को महामुकाबला
आईपीएल 2025 में 5-5 बार की विजेता चेन्नई सुपर और मुंबई इंडियंस के बीच 23 मार्च को मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमों की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 25 मई को कोलकाता में खेला जाएगा।
आईपीएल 2025 शेड्यूल के नॉकआउट मुकाबले का पहला क्वालीफायर 20 मई को खेला जाएगा, जबकि 21 मई को एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। इसके अलावा 23 मई को क्वालीफायर 2 खेला जाना है। क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर मैच हैदराबाद में खेले जाएंगे। जबकि क्वालीफायर 2 और फाइनल कोलकाता में खेला जाएगा।
सभी टीमों ने किया है बड़ा बदलाव
आईपीएल 2025 के लिए सभी फ्रेंचाइजियों ने अपने दल में बड़ा बदलाव किया है। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में सभी टीमों ने अपने दल में कई स्टार खिलाड़ियों को जोड़ा था। ऋषभ पंत, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, फाफ डु प्लेसिस जैसे स्टार खिलाड़ी नई टीम से खेलते हुए नजर आएंगे।
2 टीमों के कप्तान फाइनल नहीं
आईपीएल 2025 में भाग लेने वाली 10 टीमों ने अपनी टीम में कई बड़े बदलाव किए हैं। हालांकि 2 टीमें अभी तक ऐसी रही हैं, जिन्होंने अपने कप्तान का ऐलान नहीं किया है। इनमें कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स शामिल है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
2 mins ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
8 mins agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
50 mins agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
1 hr agoIPL 2027 में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoकुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के आर अश्विन
2 hrs agoमंधाना की कप्तानी में पहली बार मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें शेड्यूल
2 hrs agoसूर्यकुमार यादव की तुलना में अब तक कैसी रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी?
2 hrs agoएशियन गेम्स के सितारों से मिले PM मोदी, भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ाया मान
3 hrs agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines