हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: कप्तान बनते ही संजू सैमसन ने बनाया धांसू रिकॉर्ड, इस मामले में निकले सबसे आगे

Sanju Samson: इस सीजन पहली बार बतौर कप्तान खेले संजू सैमसन ने पंजाब के खिलाफ टीम को 50 रनों से जीत दिलाने के बाद इतिहास रच दिया है।

विज्ञापन
Rajasthan Royals Sanju Samson

Sanju Samson: संजू सैमसन की अगुवाई में राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को पंजाब किंग्स को उन्हीं के घर में 50 रनों से मात दी। इस जीत के साथ ही बतौर कप्तान सैमसन के नाम स्पेशल उपलब्धि जुड़ गई है, जहां वो अब राजस्थान के सबसे सफल कप्तान बन गए हैं और उन्होंने इस मामले में दिग्गज कप्तान शेन वॉर्न को भी पीछे छोड़ दिया है। सैमसन ने 2021 सीजन में टीम के कप्तान के रूप में पदभार संभाला और साल 2025 में फ्रेंचाइजी के इतिहास के सबसे सफल कप्तान बनकर उभरे हैं।

सैमसन ने बतौर कप्तान कप्तान राजस्थान को 62 मैचों में से 32 में जीत दिलाई है। उन्होंने इस मामले में वॉर्न को पछाड़ा, जिन्होंने 55 मैचों में से 31 मैचों में टीम को जीत दिलाई। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर टीम के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ हैं, जिनके नेतृत्व में रॉयल्स ने 34 मैचों में 18 जीत हासिल की थी। ​​उनके बाद स्टीव स्मिथ और अजिंक्य रहाणे हैं, जिन्होंने कप्तान के तौर पर क्रमशः 15 और 9 जीत हासिल की हैं।

यहां देखें राजस्थान के सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट

कप्तान जीत मैच
संजू सैमसन* 32 62
शेन वार्न 31 55
राहुल द्रविड़ 18 34
स्टीवन स्मिथ 15 27
अजिंक्य रहाणे 9 24

यह भी पढ़ें: RR vs PBKS: हार के बाद कप्तान श्रेयस का बड़ा बयान, बताया कहां हुई गलती?

विज्ञापन

मैच का ऐसा रहा हाल

मैच की बात करें तो राजस्थान की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 205 रनों का मजबूत स्कोर बनाया था। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 67 जबकि रियान पराग ने 43 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान सैमसन ने 38 जबकि शिमरोन हेटमायर ने 20 रन बनाए। अपने घरेलू मैदान मुल्लांपुर में खेली पंजाब की टीम को राजस्थान के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने ताबड़तोड़ झटके दिए, जिससे टीम कभी उभर नहीं पाई।

बेकार गई नेहल वढेरा की धांसू पारी

टीम के लिए युवा नेहल वढेरा ने 41 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली। हालांकि उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। पंजाब आखिर में 155 रन ही बना सकी और यह मैच 50 रनों से हार गई। यह राजस्थान की पंजाब पर दूसरी सबसे बड़ी जीत है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: IPL 2025: जीत की हैट्रिक से पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची दिल्ली, इन टीमों की हालत खस्ता

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola