Sanju Samson IPL 2025: आईपीएल 2025 में संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स कुछ खास नहीं कर रही है। टीम ने अब तक सात मैच खेले हैं, जिसमें से उसे सिर्फ दो में ही जीत मिली है, जिससे उसके पॉइंट्स टेबल में सिर्फ चार पॉइंट्स हैं। राजस्थान को अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा था, जिससे टीम को अब प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अच्छे प्रदर्शन की जरूरत है। टीम को शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मैच खेलना है। इस मैच से पहले टीम की टेंशन बढ़ गई है, जहां कप्तान संजू सैमसन का लखनऊ के खिलाफ खेलना तय नहीं है।
स्कैन से होगा सैमसन के भाग्य का फैसला
राजस्थान के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कंफर्म कर दिया है कि सैमसन स्कैन के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘संजू को पेट में थोड़ा दर्द महसूस हुआ, इसलिए हम स्कैन के लिए गए हैं। उन्होंने आज कुछ स्कैन किए हैं। इसलिए हम उन स्कैन के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। हमें स्कैन से चोट की गंभीरता के बारे में थोड़ी और स्पष्टता मिल जाएगी और इसके बाद ही हम आगे का फैसला लेंगे और देखेंगे कि क्या होता है।’
यह भी पढ़ें: IPL 2025 के बीच मैच फिक्सिंग को लेकर BCCI का बड़ा फैसला, इस टीम के मालिक पर लगाया बैन
सैमसन को कब लगी चोट?
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान सैमसन अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार पारी के दौरान चोटिल हो गए थे। वो 189 रनों का पीछा करते हुए शानदार फॉर्म में दिख रहे थे। वह बड़ी पारी के लिए तैयार दिख रहे थे, लेकिन छठे ओवर में सैमसन ने स्पिनर विपराज निगम पर अटैक करने का फैसला किया। उन्होंने गेंदबाज की पहली गेंद पर चौका और दूसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। सैमसन तीसरी गेंद पर भी अटैक करने के लिए गए, लेकिन तभी उनकी पसलियों में खिंचाव आ गया।
तीसरी गेंद के बाद उनका दर्द बढ़ता गया, जिसके बाद मैदान पर फिजियो को बुलाना पड़ा। सैमसन ने फिजियो से लंबी बातचीत की और दवा भी ली। उन्होंने इसके बाद बल्लेबाजी जारी रखने का फैसला किया, लेकिन केवल एक गेंद खेलने के बाद उन्होंने अपना मन बदल लिया और ‘रिटायर्ड हर्ट’ होकर पवेलियन लौट गए। उस समय सैमसन 19 गेंदों में 31 रन बनाकर खेल रहे थे।
यह भी पढ़ें: PSL 2025: Saud Shakeel की पारी के आगे कछुआ भी ‘फेल’, दिला दी महान सुनील गावस्कर की याद
संबंधित खबरें
NZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
30 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines