IPL 2025 RR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स को हराने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अब पॉइंट्स टेबल में आरसीबी को पछाड़कर टॉप-4 में पहुंच गई है। एलएसजी की जीत से टीम के मालिक संजीव गोयनका भी काफी खुश दिखे। अक्सर संजीव गोयनका को मैच के दौरान स्टेडियम में बैठकर खिलाड़ियों हौसला बढ़ाते हुए देखा जाता है, हालांकि हार पर संजीव खिलाड़ियों को लताड़ भी लगा देते हैं। वहीं बीते दिन राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल की उम्र में अपना आईपीएल डेब्यू किया। वैभव की डेब्यू मैच में बल्लेबाजी देखकर एलएसजी मालिक भी गदगद हुए और उन्होंने एक खास पोस्ट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया।
वैशव के लिए गोयनका का खास मैसेज
एलएसजी की जीत के बाद संजीव गोयनका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने पहले पूरी एलएसजी टीम कप्तान ऋषभ पंत, अब्दुल समद, आवेश खान और एडेन मार्करम को बधाई दी। इसके बाद वैभव को शुभकामनाएं देते हुए लिए लिखा “वैभव सूर्यवंशी ने शानदार शुरुआत की, एक प्रतिभाशाली और भविष्य के सुपरस्टार। आपको निरंतर सफलता की शुभकामनाएं।”
मैच के बाद खुद संजीव गोयनका वैभव को एप्रिशिएट करते हुए दिखाई देते हैं। जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
वैभव ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास
वैभव सूर्यवंशी के लिए डेब्यू मैच काफी शानदार रहा, एक समय लग रहा था कि पहले ही मैच में उनके बल्ले से अर्धशतक देखने को मिल सकता है। हालांकि ऐसा हो न सका। आउट होने के बाद वैभव को भावुक होकर मैदान से बाहर जाते हुए देखा गया था। अब वैभव आईपीएल में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।
इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए वैभव ने 20 गेंदों पर 34 रन की पारी खेली, जिसमें 3 छक्के और 2 चौके शामिल रहे। अपनी आईपीएल की पहली ही गेंद पर वैभव ने शार्दुल ठाकुर को जोरदार छक्का मारा था। हालांकि राजस्थान रॉयल्स को इस मैच में 2 रन से हार का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें:- RR vs LSG: आउट होने के बाद क्यों भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी? 14 साल की उम्र में ही रचा इतिहास
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
22 mins agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
1 hr ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
2 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
10 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
11 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
12 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
12 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
13 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines