हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: हार्दिक पंड्या के साथ हुई लड़ाई पर साई किशोर का रिएक्शन आया सामने, कह दी ये बड़ी बात

IPL 2025: गुजरात और मुंबई के बीच खेले गए मैच के दौरान हार्दिक पंड्या और साई किशोर के बीच एक दूसरे को आंख दिखा रहे थे। इस लड़ाई को लेकर अब साई किशोर का रिएक्शन सामने आया है।

विज्ञापन

IPL 2025: हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस को आईपीएल के इस सीजन में लगातार दूसरी हार मिली। अहमदाबाद में खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस ने मुंबई को 36 रन से हरा दिया। पांच बार की चैंपियन मुंबई अब तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है और 10 टीमों की पॉइंट टेबल में नौवें नंबर पर है।

मैच के दौरान हार्दिक पंड्या और गुजरात के गेंदबाज आर साई किशोर के बीच हल्की तनातनी हो गई। दोनों करीब 10 सेकंड तक एक-दूसरे को गुस्से में घूरते रहे। पंड्या ने हाथ के इशारे से साई किशोर को दूर हटने को कहा। हालांकि, मैच खत्म होने के बाद दोनों गले मिलते नजर आए। साई किशोर ने बाद में कहा कि वे और पंड्या अच्छे दोस्त हैं, लेकिन मैदान पर ऐसी छोटी-मोटी बातें होती रहती हैं।

साई किशोर ने लड़ाई पर कही ये बात

हार्दिक पांड्या से हुई लड़ाई पर साई किशोर ने कहा, ‘वह मेरा अच्छा दोस्त है, और मैदान पर ऐसा माहौल होना ही चाहिए। मैदान में कोई भी प्रतिद्वंद्वी हो सकता है, लेकिन हम इसे व्यक्तिगत रूप से नहीं लेते। हम अच्छे प्रतिस्पर्धी हैं और मुझे लगता है कि खेल ऐसा ही होना चाहिए।

विज्ञापन

 

अपनी गेंदबाजी पर बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘आज मुझे पिच से ज्यादा मदद नहीं मिल रही थी इसलिए मैंने रक्षात्मक गेंदबाजी की और टीम के लिए अपना काम किया। पिच उम्मीद से बेहतर खेल रही थी।’

‘सूर्यकुमार यादव ने उन्हें अच्छा खेला’

सूर्यकुमार यादव पर किशोर ने कहा,’उन्होंने बहुत अच्छा खेला और मेरी अच्छी लेंथ वाली गेंदों को भी स्वीप कर दिया। अगर कोई बल्लेबाज अच्छा शॉट खेलता है, तो उसे श्रेय देना जरूरी है। मैंने वही किया जो मुझे सहज लगा और शुभमन को भी इसका श्रेय जाता है। वह मुझे लगातार सलाह देते रहे कि सूर्या को कैसी गेंदबाजी करनी है क्योंकि उन्होंने उन्हें भारतीय नेट्स में खेलते देखा है।

विज्ञापन

इस सीजन का बेसब्री से इंतजार था। मैंने खुद के साथ ईमानदार रहते हुए कड़ी मेहनत की है। इस सीजन के लिए कई मैच देखे और कई चीजों पर काम किया है। उम्मीद है कि यह एक शानदार सीजन रहेगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola