Live Updates
सनराइजर्स हैदराबाद ने 44 रनों से जीता मुकाबला
सनराइजर्स हैदराबाद ने 44 रनों से मुकाबला जीत लिया है। राजस्थान इस मैच में 287 रनों का टारगेट चेज कर रही थी। लेकिन राजस्थान 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 242/6 रन ही बना सकी।
कमिंस ने खर्च किए 22 रन
17वें ओवर में पैट कमिंस ने 22 रन खर्च किए। शुभम दुबे ने कमिंस को 3 छक्के जड़ दिए। 18 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 217/5 है। हेटमायर ने 13 गेंदों में 23 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि शुभम 9 गेंदों में 32 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
संजू की अच्छी पारी का अंत
संजू ने इस मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। संजू 37 गेंदों में 66 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हुए। संजू को हर्षल पटेल ने आउट किया। वहीं 14.1 ओवर में ध्रुव जुरेल ने भी टीम का साथ छोड़ दिया। वह 34 गेंदों में 70 रन बनाकर आउट हो गए। 14.1 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 161/4 है।
जुरेल ने भी पूरा किया अर्धशतक
जुरेल 31 गेंदों में 68 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 13.1 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 13.1 ओवर के बाद 153/3 है।
संजू सैमसम का अर्धशतक पूरा
संजू ने 26 गेंदों में अपना पचासा पूरा कर लिया है। वह 6 चौके और 3 छक्के अब तक जमा चुके हैं। राजस्थान का स्कोर 9.5 ओवर के बाद 117/3 है।
पावर प्ले में राजस्थान ने बनाए 77 रन
6 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 77/3 है। संजू सैमसन 13 गेंदों में 33 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि ध्रुव जुरेल भी 8 गेंदों में 22 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
राणा हुए फ्लॉप
नितीश राणा इस मैच में खासा कमाल नहीं कर सके। वह 8 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद शमी ने उन्हें अपना शिकार बनाया। 4.1 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 50/3 है। क्रीज पर संजू सैमसन 10 गेंदों में 28 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे है। नए बल्लेबाज के रूप में ध्रुव जुरेल आए हैं।
पराग ने किया निराश
1.5 ओवर में पराग ने राजस्थान का साथ छोड़ दिया है। वह 2 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुए।
राजस्थान को पहला झटका
सिमरजीत सिंह ने राजस्थान को पहला झटका दिया। यशस्वी जायसवाल 5 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुए। 1.3 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 20/1 है।
राजस्थान को मिला 287 रनों का लक्ष्य
20 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है। टीम ने 6 ओवर के नुकसान के बाद 286 रन बना दिए हैं। हैदराबाद की ओर से ईशान किशन ने धुआंधार शतक बनाया। उन्होंने 47 गेंदों में 106 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी के दौरान ईशान ने 11 चौके और 6 छक्के अपने नाम किए। उनके अलावा ट्रेविस हेड ने 31 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली। राजस्थान को जीत के लिए 20 ओवर में 287 रन बनाने होंगे।
हैदराबाद को छठा झटका
अभिनव मनोहर 1 गेंदों में 0 रन बनाकर आउट हुए, तुषार देशपांडे ने उन्हें पवेलियन लौटाया।
ईशान किशन का तूफानी शतक
45 गेंदों में ईशान किशन ने शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कमाल कर दिया। ईशान 10 चौके और 6 छक्के बनाकर क्रीज पर नाबाद हैं।
क्लासेन ने छोड़ा टीम का साथ
14 गेंदों में 34 रनों की धुआंधार पारी खेलने के बाद हेनरिक क्लासेन पवेलियन लौट गए। क्लासेन को संदीप शर्मा ने आउट किया। हैदराबाद का स्कोर 18.2 ओवर के बाद 258/4 है।
रेड्डी लौटे पवेलियन
नितीश कुमार रेड्डी 15 गेंदों में 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें महीश तीक्षणा ने पवेलियन लौटाया। हैदराबाद क स्कोर 15 ओवर के बाद 208/3 है। क्रीज पर ईशान और क्लासेन बल्लेबाजी कर रहे हैं।
200 पार के हुआ हैदराबाद का स्कोर
14.1 ओवर में हैदराबाद ने 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। नितीश कुमार रेड्डी 14 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली। ईशान किशन 31 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली। 14.2 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 202/3 है।
ईशान किशन का धुआंधार अर्धशतक
पिछले सीजन मुंबई के लिए खेलने वाले ईशान किशन पहली बार हैदराबाद की ओर से खेल रहे हैं। हैदराबाद की ओर से ईशान ने अपने पहले ही मैच में तूफानी अर्धशतक जमा दिया। वह 26 गेंदों में 52 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 12.4 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 170/2 है।
हैदराबाद का स्कोर 150 पार
12वें ओवर के दौरान हैदराबाद ने 150 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। ईशान किशन 21 गेंदों में 38 रन बनाकर नाबाद हैं। इसके अलावा नितीश कुमार रेड्डी 9 गेंदों में 18 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 11.4 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 154/2 है।
हैदराबाद को लगा बड़ा झटका
सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका लगा। ट्रेविस हेड अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हो गए। उन्होंने तूफानी अंदाज में 31 गेदों में 67 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान 9 चौके और 3 छक्के अपने नाम किए। 9.5 ओवर में एसआरएच का स्कोर 134/2 है।
हेड का तूफानी अर्धशतक
ट्रेविस हेड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए समा बांध दिया है। उन्होंने तूफानी अर्धशतक अपने नाम कर लिया। हेड 22 गेंदों में 54 रन बनाकर नाबाद हैं। 7.4 ओवर के बाद एसआरएच का स्कोर 113/1 है।
हैदराबाद का स्कोर 100 के पार
हैदराबाद की टीम ने सातवें ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। टीम अगर यही स्पीड से रन बनाती रही तो संभव है कि टीम 300 रनों का आंकड़ा भी पार कर ले।
पावरप्ले में हैदराबाद का स्कोर 94-1
हैदराबाद के बल्लेबाजों ने पावरप्ले में जोरदार प्रदर्शन करते हुए एक विकेट पर 94 रन बना लिए हैं। इस समय हेड 18 गेंदों पर 46 रन बनाकर नाबाद हैं।
हैदराबाद के 50 रन पूरे
सनराइजर्स हैदराबाद ने सिर्फ चौथे ओवर में ही अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं।
हैदराबाद को लगा पहला झटका
अभिषेक शर्मा की 24 रनों की धुआंधार पारी खत्म हो गई है, जहां स्पिनर महीष तीक्षणा ने उन्हें यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच आउट कराया है।
हैदराबाद को मिली तेज शुरुआत
ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने टीम को मजबूत शुरुआत देते हुए तीन ओवरों में स्कोरबोर्ड पर 45 रन टांग दिए हैं। इस समय अभिषेक 24 और हेड 19 रन बनाकर नाबाद हैं।
शुरू हुई हैदराबाद की पारी
हैदराबाद की पारी शुरू हो गई है, जहां अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी क्रीज पर है। राजस्थान की ओर से फजलहक फारूकी ने बॉलिंग अटैक की शुरुआत की है।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जायसवाल, शुभम दुबे, नीतीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्षणा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, फजलहक फारुकी।
राजस्थान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
इस मैच में राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
कैसा रहेगा पिच और मौसम का मिजाज?
SRH vs RR: हैदराबाद में पिछले आईपीएल सीजन में रनों की खूब बारिश हुई थी, जहां औसत रन रेट 10.54 का देखने को मिला था। यहां तक कि हैदराबाद की टीम ने एलएसजी के खिलाफ 166 रनों का स्कोर मात्र 10 ओवरों में ही हासिल कर लिया था। ऐसे में एक बार फिर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकते हैं।
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग XI
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नीतीश राणा, रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, शुभम दुबे, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्षणा, संदीप शर्मा।
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग XI-
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, एडम जाम्पा, राहुल चाहर।
SRH vs RR Live Score: आईपीएल 2025 का रोमांच शुरू हो चुका है। इस लीग के दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से था। मैच में राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग के हाथों में थी। लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 287 रन बनाए थे, जिसके जवाब में राजस्थान 44 रनों से पीछे रह गई।
मैच से जुड़ी पल-पल का अपडेट्स आप नीचे विस्तार से पढ़ सकते हैं।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
10 mins agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
6 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
7 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines