IPL 2025 MI vs KKR: आईपीएल 2025 के 12वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स से वानखेड़े स्टेडियम में हुआ। इस मैच में मुंबई ने 8 विकेट से शानदार जीत हासिल करके 2 अहम अंक हासिल किए। हालांकि इस मैच में भी रोहित शर्मा का फ्लॉप शो देखने को मिला। वहीं मैच के बाद मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की मालिक नीता अंबानी और टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को बातचीत करते हुए देखा गया। इस दौरान नीता अंबानी थोड़ी गंभीर दिख रहीं थीं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बातचीत के दौरान थोड़ी गंभीर दिखीं नीता अंबानी
रोहित शर्मा की खराब फॉर्म मुंबई इंडियंस के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। तीन मैचों में रोहित के बल्ले से महज 21 रन ही निकले हैं। पहले मैच में रोहित सीएसके के खिलाफ बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे। वहीं केकेआर के साथ खेले गए मैच के बाद नीता अंबानी और रोहित शर्मा को बातचीत करते हुए देखा गया, हालांकि वे किस मुद्दे पर बात कर रहे थे उसका पता नहीं चल पाया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: ‘अगर आपका नाम रोहित शर्मा नहीं…’ माइकल वॉन ने ‘हिटमैन’ पर कसा तंज
2 हार के बाद मुंबई को मिली पहली जीत
मुंबई इंडियंस अभी तक सीजन-18 में अपने तीन मैच खेल चुकी है। पहला मैच हार्दिक पांड्या की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेला था। जिसमें टीम को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात टाइटंस के साथ हुआ था, इस मैच में मुंबई को 36 रन से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं तीसरे मैच में मुंबई ने पहली जीत हासिल की।
केकेआर के खिलाफ मुंबई की शानदार गेंदबाजी
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की काफी शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। महज 45 रन के अंदर ही मैच में केकेआर ने अपने 5 बड़े खिलाड़ियों के विकेट खो दिए थे। जिसके चलते इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की टीम 16.2 ओवर में 116 रन पर ही ढेर हो गई थी। मुंबई की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अश्विनी कुमार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा दीपक चाहर ने 2 विकेट चटकाए थे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: क्या सनराइजर्स हैदराबाद को मिलेगा न्याय? शिकायत के बाद CM ने दिए HCA के खिलाफ जांच के आदेश
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
6 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
7 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
40 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines