हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: नए सीजन से पहले MI ने रोहित शर्मा के लिए शेयर किया खास Video, सामने आई वजह

IPL 2025 Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस ने अपने पूर्व कप्तान के लिए नए सीजन से पहले एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के पीछे की वजह भी सामने आ चुकी है।

विज्ञापन
Rohit Sharma

IPL 2025 Mumbai Indians: रोहित शर्मा लंबे समय से आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते आ रहे हैं। हालांकि पिछले सीजन मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को सौंप दी गई थी। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था, लेकिन रोहित ने जरूर अच्छा प्रदर्शन किया था।

रोहित के बल्ले से आईपीएल 2024 में एक शतक भी निकला था। अब नए सीजन में रोहित एक बार फिर से मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। इस बीच मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के लिए खास वीडियो शेयर किया है।

मुंबई इंडियंस ने क्यों किया खास वीडियो शेयर?

रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस के साथ 14 साल पूरे हो गए हैं। पिछले 14 साल से रोहित मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 5 बार टीम को आईपीएल का खिताब भी जिताया है। वहीं अब 14 साल पूरे होने पर मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा के लिए खास वीडियो शेयर किया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- यह कैच नहीं देखा तो क्या देखा! मैदान पर सुपरमैन बना कीवी खिलाड़ी, देखने वालों की फटी रह गई आंखें

साल 2011 में MI से जुड़े थे रोहित

साल 2011 आईपीएल ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा था और तब से उनके लिए सब कुछ अच्छा रहा है। रोहित मुंबई इंडियंस के लिए 14 अलग-अलग सीजन में खेलने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं और लगातार 15वें सीजन में टीम के लिए खेलने के लिए तैयार हैं। इससे पहले रोहित डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते थे, जो अब सनराइजर्स हैदराबाद के नाम से जानी जाती है। साल 2013 में रोहित ने मुंबई इंडियंस को पहली आईपीएल ट्रॉफी जिताई थी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- बुमराह के बाद अब ये भारतीय गेंदबाज हुआ इंजर्ड, इस टूर्नामेंट से रह सकता है बाहर

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola