IPL 2025 Rishabh Pant: आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) जल्द ही अपने नए कप्तान के नाम की घोषणा करने वाली है। टीम सोमवार को कोलकाता में आरपीएसजी हेड क्वार्टर में एक खास प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस सीजन के लिए अपने कप्तान का नाम बताएगी। इस साल आईपीएल के मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे बिके विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम की कमान मिलना तय है। नवंबर 2024 में हुए ऑक्शन में एलएसजी ने पंत को 27 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया था।
‘ईएसपीएन क्रिकइंफो’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रेंचाइजी सोमवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नए कप्तान की घोषणा के साथ-साथ टीम की नई जर्सी का अनावरण भी कर सकती है। इस दौरान टीम के कुछ खिलाड़ियों के भी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: Champions Trophy 2025: वनडे में डेब्यू कर सकते हैं Yashasvi Jaiswal, घरेलू क्रिकेट में क्या है रिकार्ड?
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने एलएसजी की टीम की आईपीएल में एंट्री के बाद से तीन साल अगुवाई की, जहां पहले दो साल फ्रेंचाइजी प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही। हालांकि दोनों बार टीम फाइनल में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाई। पिछला साल टीम के लिए भुला देने वाला रहा, जहां टीम पॉइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर रही।
एक बार फिर कप्तानी करते नजर आएंगे पंत
पंत के लिए यह दूसरी टीम है, जहां वह कप्तान होंगे। इससे पहले वो दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई कर चुके हैं। हालांकि कप्तानी के मोर्चे पर पंत उतने कामयाब नहीं रहे। कप्तानी के मोर्चे पर ज्यादा सफलता नहीं मिलने की वजह से ही उन्होंने मेगा ऑक्शन में जाने का फैसला लिया। दिल्ली का टीम मैनेजमेंट उन्हें अपने साथ रखना चाहता था, लेकिन वो उन्हें कप्तान बनाने के लिए प्रतिबद्ध नहीं थे।
यह भी पढ़ें: Champions Trophy में जिस स्टार को न चुनने पर उठे सवाल, वो आज मैच में हुए फ्लॉप
पंत को मिलेगा इन खिलाड़ियों का साथ
पंत अब लखनऊ की टीम में हेड कोच जस्टिन लैंगर के साथ मिलकर काम करेंगे, जिनसे उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान बातचीत की थी और नए टीम मेंटॉर जहीर खान के साथ भी काम करेंगे। पंत को विदेशी खिलाड़ियों में डेविड मिलर, मिचेल मार्श और एडेन मार्करम की सेवाएं मिलेंगी, जो टीम को पहली बार खिताब जिताने के लिए पूरा जोर लगाएंगे।
संबंधित खबरें
IPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, MI ने अफवाहों पर लगाया विराम
3 mins agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
6 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
8 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
9 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines