---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2025: मेगा ऑक्शन से पहले 3 हैरानी भरे रिटेंशन, जिनकी किसी को नहीं थी उम्मीद

IPL 2025: इस साल होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले आईपीएल 2025 के रिटेंशन की घोषणा हो चुकी है। आइए एक नजर डालते हैं तीन आश्चर्यजनक रिटेंशन पर, जिनकी उम्मीद बिल्कुल नहीं थी।

---खबर नीचे जारी है---

IPL 2025 Retention: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के लिए रिटेंशन की घोषणा हो चुकी है। मेगा ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजी को मैक्सिमम छह खिलाड़ियों को रिटेन करने की परमिशन है। गुरुवार को डिफेंडिंग चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स ही एकमात्र ऐसी टीम रही, जिसने इसका पूरा फायदा उठाया। नतीजतन वो बिना किसी राइट टू मैच (RTM) कार्ड के आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में उतरेंगे।

रिटेंशन में वैसे तो कई बड़े खिलाड़ियों के रिलीज होने की उम्मीद थी और आखिर में वैसा ही हुआ। लेकिन यहां कुछ नाम ऐसे भी हैं, जिनके टीमों द्वारा रिटेन किए जाने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन बाद में उन्हें रिटेन किया गया। आइए एक नजर डालते हैं उन खिलाड़ियों पर, जिनके रिटेंशन ने सबसे ज्यादा हैरान किया।

---खबर नीचे जारी है---

रोहित शर्मा

सभी ने अनुमान लगाया था कि रोहित शर्मा अगले सीजन में मुंबई इंडियंस के साथ कप्तानी में बदलाव के बाद टीम में नहीं रहेंगे और हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंपी जाएगी। हालांकि रोहित ने मुंबई इंडियंस के लिए खेलना जारी रखने का फैसला किया है। वह आईपीएल 2025 से पहले 16.30 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट के साथ फ्रेंचाइजी के चौथे रिटेंशन हैं।


ये भी पढ़ें:- IPL 2025: ऑक्शन में अंजान खिलाड़ियों की हो जाएगी चांदी, BCCI देने जा रहा बड़ी सौगात

प्रभसिमरन सिंह

पंजाब किंग्स की रिटेंशन लिस्ट सबसे चौंकाने वाली रही, क्योंकि उन्होंने सिर्फ दो खिलाड़ियों को ही रिटेन किया। इंटरेस्टिंग बात यह है कि दोनों ही अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। पंजाब ने अर्शदीप सिंह और सैम करन को रिटेन करने का ऑप्शन चुनने के बजाय आईपीएल 2025 के लिए प्रभसिमरन सिंह और शशांक सिंह को चुना। इन रिटेंशन का संभावित कारण आईपीएल 2024 में दोनों खिलाड़ियों द्वारा किया गया शानदार प्रदर्शन है।

---खबर नीचे जारी है---

शाहरुख खान

आईपीएल 2024 में उनके साधारण प्रदर्शन को देखते हुए शाहरुख खान को रिटेन किए जाने की उम्मीद नहीं थी। गुजरात की टीम ने उन्हें 2023 में भारी भरकम राशि देकर अपने साथ जोड़ा था, लेकिन वो इस साल कुछ खास नहीं कर सके। हालांकि इसके बाद भी फ्रेंचाइजी ने उन पर भरोसा जताया है।

ये भी पढ़ें: BAN vs SA: रबाडा ने एक साथ तोड़ा 2 पाकिस्तानी दिग्गज का रिकॉर्ड, इस मामले में निकल गए आगे

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Nov 01, 2024 08:05 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola